Aaj Ka Rashifal: बुधवार को वृषभ, कर्क समेत इन राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 मई 2026 दिन बुधवार को वरदा चतुर्थी है. आज ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 20 मई का राशिफल.

NEW RASHIFAL.jpg

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 20 May 2026: आज 20 मई 2026 दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज वरदा चतुर्थी है यह दिन गणेश जी की पूजा के लिए खास होता है. बुधवार का दिन भी गणेश जी को समर्पित होता है. आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी को आर्द्रा, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा. विष्टि, बव और बालव करण रहेगा. इसके साथ ही शूल और गण्ड योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 20 मई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. अपनों का सुख व सहयोग मिलने से आपके कार्य आसानी से पुरे होंगे. आपके ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं. निवेश से आपको लाभ मिलना संभव है. भौतिक सुख-साधन बढ़ सकते है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा. आपकी धन की स्थिति मजबूत होगी. आपके स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में सुधार होगा. मनचाहा काम होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. कोई शुभ व आपके अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे. माता के स्वास्थ के विशेष ध्यान रखना होगा.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अपने संबंधों में आपको मधुरता लानी होगी. कोई भी कार्य सजगता से करें. आपको सफलता व आपके उद्देश्यों की पूर्ति होगी. समय आपके लिए उत्तम रहेगा. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. कही घूमने का प्लान बन सकता है.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आज के दिन आपके कई अधूरे काम पुरे होंगे. आपके घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. आपके सुख-साधन बढ़ेगा. अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी. जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए दौड़ भाग से भरा रहेगा.समय की अनुकूलता आपका साथ देगी. कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति न होने से मन थोड़ा परे रहेगा हालांकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. राजनीती से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा अच्छ है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज बोलने में बहुत सावधानी रखें क्योंकि बात कह कर भूल जाते हैं. आज आप किसी काम के लिए अपनों से आशा न रखें. आज का समय आपके लिए मध्यम है. मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे. आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं रहेगी.

विज्ञापन

तुला राशि 

कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे. मन में किसी बात को लेकर दुविधा भी होगी. साहसिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे. आज आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आपको अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा यद्यपि प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है. पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा. संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है. विद्यार्थी के लिए समय अच्छा है.

विज्ञापन

धनु राशि 

विज्ञापन

यदि आप कुछ हासिल करना चाहता है तो आज आप आलस का त्याग करें. आपकी धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी. आपके भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. कामकाज में आपको लाभ मिलेगा. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है.

मकर राशि 

विज्ञापन

आप की ज़िद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा. सितारों की चाल आपके प्रतिकूल होगी. मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है. कोई लाभदाय यात्रा आज संभव है.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

आज के दिन की शुरुआत में आलसी रवैय्ये से होगी जिसके कारण आपके कार्य विलंभ से पूरे होंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है. माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे. प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं. आज आपको ऑन गुस्से पर काबू रखना होगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा. ऋण के लेन-देन में आप सतर्क रहें. आज आपको संपर्क का लाभ होगा. रुके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है. आपका सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा. अपने काम में वापसी होगी. शनि की साढ़े साती का असर आपको दिखेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ