Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: क्या आप भी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं? तो इसका पता आप राशिफल के माध्यम से लगा सकते हैं। आइए आपको आज का राशिफल और उपाय बताते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 june 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में कुंडली या राशिफल के माध्यम से जान सकता है। आगामी दिन कैसा रहेगा? आज का दिन कैसा होगा? कौनसे उपाय अपनाने उत्तम साबित होंगे? इन सबके बारे में आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 20 जून का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं व मान सम्मान की वृद्धि होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को रोटी खिला दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि 

आशा निराशा के भाव मन में रह सकते हैं। अतीत की गहराइयों से बाहर आए। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

3. मिथुन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है जिससे लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में कार्य क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी से बिना वजह झगड़ा ना करें। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाकर के रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गोवंश का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।

5. सिंह राशि

भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

धर्म कर्म में रुचि रहेगी। पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

7. तुला राशि

मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। बातचीत में संतुलन रखें। आज बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि 

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।लेखन व बौद्धिक कार्य में सम्मान मिलेगा। खरीदारी के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केल अथवा गुड़ चना खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकलें।

9. धनु राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आप कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं अतः मन व्यथित न करें। सुबह गाय को भोजन कर दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें अन्यथा बिना वजह निराशा होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध में बिना वजह किसी को कड़वे शब्द ना कहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और मुलाकात बहुत आत्मीयता से भारी रहेगी। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ