Aaj ka Rashifal, 20 August 2023: रविवार बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, जानें किसकी किस्मत में क्या लिखा है
Edited By Sunil Sharma

Aaj ka rashifal Sunday
Edited By Sunil Sharma

Aaj ka rashifal Sunday
Aaj ka Rashifal, 20 August 2023: वैदिक ज्योतिष की सहायता से व्यक्ति अपना भूत, भविष्य और वर्तमान का काफी हद तक सटीक अंदाजा लगा सकता है। इसी के आधार पर वह अपने भविष्य के लिए सही योजना बना सकता है। जानिए आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है क्योंकि लंकेश चंद्रमा के साथ छठे भाव में रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कुछ और परेशान होना पड़ सकता है। कुछ समय बाद ही राहत मिलती दिख रही है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। पिताजी को कोई समस्या हो सकती है जिसमें आपको डाक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग- सफेद
आपने यदि पहले अपने कार्य क्षेत्र में छुटपुट योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया था, तो आज आपको समस्या हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। कुछ धन भविष्य के लिए भी निवेश करना बेहतर होगा ताकि आगे ऐसी स्थिति न हो। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान फोकस करना होगा और तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बेबी पिंक
आपके पिता को यदि कोई रोग है जिस से वह परेशान हैं, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। छोटे बच्चे के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे जिससे यदि आपको कुछ मानसिक तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें अन्यथा परिवार के सदस्यों और मित्रों को आपके कठोर व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है। आज क्रोध मूड स्विंग्स पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। चौथे भाव में लक्ष्मी योग बन रहा है जिससे धन में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। भाई-बहनों से रिश्तो में आई दूरी भी दूर होगी। किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मूंगिया हरा
आज आप किसी बड़े काम की शुरुआत करने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं। संतान से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कोई पुराना लेनदेन जो आपको परेशान कर रहा था, वह भी आज चुकता होगा। नाराज जीवनसाथी को मनाने के लिए प्रयास करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
आज का दिन कुछ कर दिखाने के लिए खास रहेगा। व्यवसाय में आप किसी पुरानी योजना की फिर से शुरुआत कर सकते हैं और आप अपनी डिसीजन मेकिंग के लिए जाने जाएंगे। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखेंगे जिससे लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे. दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की वजह से दिक्कत आ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
यह भी पढ़ें: काली बिल्ली रास्ता काटे तो तुरंत करें ये उपाय, बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा
किसी संपत्ति संबंधित विवाद के कारण घर-परिवार में तनाव हो सकता है। किसी योजना में धन लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को चुगलखोरों के कारण परेशान होना पड़ सकता है। किसी वाद विवाद में पड सकते हैं। दूसरों के साथ किसी भी तरह की कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- गोल्डन कलर
किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपने मन में चल रही उलझनों से भी छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान अपने पैसों या पर्स का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के मन में कोई आईडिया आये, तो तुरंत आगे बढ़ाने से लाभ होगा, अन्यथा दूसरे लोग उसका लाभ ले लेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
आज आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी, आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचे, अन्यथा समस्या हो सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी खूब रुचि रहेगी और आप पूजा-पाठ व भजन कीर्तन आदि में भी अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
आज कार्यक्षेत्र में किसी छिपे शत्रु के विरोध के कारण आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे, जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनके धन के डूबने की संभावना अधिक है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे
यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें अभी आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र मे आपके दिए गए कार्यों की सराहना होगी और उन पर अमल भी किया जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपकी तरक्की भी हो सकती है, लेकिन आपके अपने साथी शत्रु बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
परिवार में किसी बात को लेकर यदि खटपट चल रही थी, तो वह सुलझेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए किसी को उधार बहुत ही सोच विचार कर दें। वापस आने के चांस न के बराबर हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: