Aaj Ka Rashifal 2 September 2026: आज 2 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि का समापन होने के बाद सुबह 6 बजकर 12 मिनट से षष्ठी तिथि मान्य होगी. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. आज आजल योग, विडाल योग और भद्रा का साया रहेगा. आज बुधवार को ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ योग के प्रभाव से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लि दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 2 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
---विज्ञापन---
भूमि-भवन के क्रय विक्रय की आज रूप रेखा बन सकती है. माता का स्वास्थ भी खराब हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा. नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा. आज का निवेश का सही समय है.
वृषभ राशि
---विज्ञापन---
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा. किसी भी कार्य को सोच समझ कर करें. वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है. भाई बहनों से विवाद हो सकता है. मित्रों का साथ मिलेगा. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है.
मिथुन राशि
---विज्ञापन---
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा. कानूनी मामलों में उलझ सकते है. निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है. आर्थिक मामले सुलझेंगे. कारोबार में नई तकनीकी का लाभ मिलेगा.
कर्क राशि
---विज्ञापन---
आपके प्रियजन से भेंट होगी. कार्यस्थल पर आप का महत्त्व बढ़ेगा. आवास निवास की समस्या का हल होगा. विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे है. लोन संबंधी मामले निपटेंगे. वाहन सुख संभव है.
सिंह राशि
---विज्ञापन---
आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो. आप क्यों दुसरे के विवादों में दखल देते हो. मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा. आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है. धन लाभ संभव है.
कन्या राशि
करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे. नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है. अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी. आपके अपने आपका ही विरोध कर सकते है. आज झूठे आरोप से बचना होगा.
ये भी पढ़ें - Unlucky Zodiac Signs: षडाष्टक योग बढ़ा सकता है इन 3 राशियां की मुश्किलें, करियर को लेकर रहना होगा सतर्क
तुला राशि
आज शारीरिक कष्ट रहेगा. प्रियजन से मुलाकात होगी. संतान सुख की प्राप्ति होगी. पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी होगी. वाहन का सुख आज मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है. कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी. विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे. आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. नए मित्र भी बनेंगे. आप के कार्यों की आलोचना होगी.
धनु राशि
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके व्यापार में विस्तार होगा. जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें. आज का समय उत्तम है.
मकर राशि
दिन की शुरुवात धीमी गति के साथ होगी. आपके स्वास्थ में कमी आ सकती है. समय की सार्थकता महसूस होगी. व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है. पारिवारिक संपति का विवाद उभर सकता है. आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं.
कुंभ राशि
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है. शान्ति से समय व्यतीत करें. छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है. आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे. अपने स्वभाव में नम्रता लाएं, क्रोध पर संयम रखें.
मीन राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी. आपका न्यायापक्ष मजबूत होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.