Unlucky Zodiac Signs: षडाष्टक योग बढ़ा सकता है इन 3 राशियां की मुश्किलें, करियर को लेकर रहना होगा सतर्क
Unlucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. अब 2 सितंबर को शुक्र और शनि के बीच षडाष्टक योग का निर्माण होगा.

Unlucky Zodiac Signs 2026: इन दोनों ग्रहों के बीच बन रहे इस योग के प्रभाव से राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. इन लोगों को करियर के मामले में सावधान रहने की जरूरत है.
शुक्र गोचर 2026
2 / 6शुक्र ग्रह 2 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे. शुक्र गोचर करने के बाद शनि के साथ मिलकर षडाष्टक योग बनाएंगे. शुक्र ग्रह के शनि के छठे और शनि ग्रह के शुक्र से अष्टम भाव में होने से इस योग का निर्माण होगा.
षडाष्टक योग राशिफल
3 / 6षडाष्टक योग का प्रभाव मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा. षडाष्टक योग से इन तीन राशियों को जीवन में सतर्क रहना होगा. इन लोगों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं. ये भी पढ़ें - Navpancham Yog 2026: आज एक्टिव रहेगा गुरु-शनि का नवपंचम योग, इन 5 राशियों के लिए करियर में बनेंगे तरक्की के योग
मेष राशि
4 / 6मेष राशि के लोगों को काम के प्रति सतर्क रहना होगा. गलतियों और लापरवाही के कारण काम बिगड़ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. तनाव और सिरदर्द परेशान कर सकता है. घर-परिवार में विवाद के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं.
सिंह राशि
5 / 6सिंह राशि के लिए षडाष्टक योग बनना मुश्किल भरा रह सकता है. आप लोगों को काम को लेकर परेशान होना पड़ेगा. काम का दबाव बढ़ सकता है. ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें. खानपान का ध्यान रखना होगा. ये भी पढ़ें - Janmashtami 2026 Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा ग्रहों का संयोग, इन 5 राशियों की चमकने जा रही है किस्मत
वृश्चिक राशि
6 / 6वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ेगा. आप लोगों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. निवेश से नुकसान हो सकता है. सोच-समझकर निवेश करें. सेहत का ध्यान रखें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.