Aaj ka Rashifal, 2 September 2023: आज इन राशियों पर होगी शनि देव की कृपा, पानी की तरह बहाएंगे पैसा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Rashifal, 2 September 2023: वैदिक ज्योतिष की सहायता से जानिए कि आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
कारोबार बढ़ेगा, लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस के काम से जुड़ी यात्रा करेंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कंधों में दर्द रहेगा। गुस्सा ना करें।
शुभ उपाय – अन्न दान करें।
शुभ रंग – गोल्डन
बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। गृह क्लेश दूर होगा। अत्यधिक तनाव के चलते मानसिक परेशानी बढ़ेगी। दूसरों को उधार देने से बचें।
शुभ उपाय – गाय को चारा खिलाएं।
शुभ रंग – आसमानी
किसी पुराने निवेश से आज लाभ हो सकता है। रुके हुए काम निपटाएं। रिश्तों में धैर्य रखें, वाद-विवाद से बचें। आलस की वजह से स्वास्थ्य बिगाड़ेगा। जल्दबाजी में फैसले ना लें, हानि हो सकती है।
शुभ उपाय – श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन करें।
शुभ रंग – नारंगी
आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें। नौकरी में बदलाव ना करें, समय विपरीत चल रहा है। रिश्तों में मतभेद खत्म होंगे। पीठ में दर्द हो सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन ध्यान से चलाएं।
शुभ उपाय – चीटियों को आटा डालें।
शुभ रंग – लाल
आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आमदनी अच्छी होगी। आपके काम की तारीफ होगी। विवाद खत्म होंगे। थकान के कारण बॉडी पेन हो सकता है। किसी को धोखा ना दें, आपके लिए घातक रहेगा।
शुभ उपाय – सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग – हरा
आज कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश होंगे। समाज औऱ परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। घुटनों में दर्द होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
शुभ उपाय – गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – भूरा
अत्यधिक व्यय के चलते धन हानि के योग बन रहे हैं। जॉब में तरक्की की संभावना है। घूमने का प्लान बनेगा। अपना खान-पान सुधारें, पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। जॉब चेंज करने से बचें।
शुभ उपाय – मंदिर में श्रम दान करें।
शुभ रंग – नीला
आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। कोई नई नौकरी मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ेगा, आलस से बचें। जल्दबाजी में फैसला ना लें, नुकसान हो सकता है।
शुभ उपाय – घर के आसपास पौधें लगाएं।
शुभ रंग – गोल्डन
किसी प्रॉपर्टी डील से बड़ा लाभ हो सकता है। लाइफ में नई चुनौतियां मिलेंगी। रिश्तों में शुभ समाचार मिलेगा। कोई पुरानी बीमारी खत्म होगी। किसी को अपनी गाड़ी ना दें।
शुभ उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग – पीला
घर में किसी बीमारी के चलते धन खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल के काम से जुड़ी यात्रा करेंगे। अपनों के संग वक्त बिताएंगे। बाहरी खान-पान से बचें। दूसरों से अनावश्यक जिद ना करें।
शुभ उपाय – वस्त्र दान करें।
शुभ रंग – नारंगी
कोई नया करोबार शुरू कर सकते हैं। वर्कलोड बहुत ज्यादा होने से काम का बोझ बढ़ेगा। विवादों को बातचीत से सुलझाएं। नींद से जुड़ी परेशानी होगी। गुप्त बातें साझा ना करें।
शुभ उपाय – कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग – ग्रे
किसी प्रोजेक्ट में नुकसान के चलते धन हानि होगी। आलस बिल्कुल ना करें। अपना स्वभाव अच्छा रखें। मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं, बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें। बैंक से जुड़ा काम ध्यान से करें।
शुभ उपाय – प्याऊ लगवाएं।
शुभ रंग – नीला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: