Aaj Ka Rashifal: पितृपक्ष के आखिरी दिन 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है। 2 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 8 October 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर को आश्विन मास की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार है। ये पितृपक्ष का आखिरी दिन रहेगा। आज राहुकाल का समय 12:10 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा। रात 9 बजे के बाद सूर्य ग्रहण लगेगा और अगली सुबह 3 बजे के करीब समाप्त होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं आपका 2 अक्टूबर, बुधवार को दिन कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

1. मेष राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सुना या पुलिस में नौकरी करते हैं तो भावनाओं पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जितना मौन रहेंगे आज का दिन उतना अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल सौहद्रता पूर्ण रखें तो अच्छा रहेगा। बिना वजह की बहस से बचें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करें। गाय को भोजन करा दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

मन में स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है। गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छे खान-पान का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में खुशी का माहौल रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा देंगे तो अच्छा रहेगा।

3. मिथुन राशि

आज आप किसी वस्तु में निवेश करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आपके कार्य कौशल की सभी जगह तारीफ होगी। अगर किसी को कर्ज दिया है तो उससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुबह के समय गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

आज व्यापार के क्षेत्र में घाटा हो सकता है। पारिवारिक झगड़े में शांत रहे तो अच्छा रहेगा। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी गरीब को हरी सब्जी का दान दें।

5. सिंह राशि

आपकी दृढ़ता व उत्साह के कारण लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। सुबह सूर्य को जल दें। गाय में कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी अधिकारी से पैसे का लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

7. तुला राशि

अगर आप फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हैं तो आज आपको बहुत लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सही है। घर में कार्यस्थल पर समय अच्छा बीतेगा। भविष्य के बारे में प्लान करने का अच्छा समय है। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान दें।

8. वृश्चिक राशि

ज्यादा उत्साह से बचें। किसी से कोई वादा ना करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो किसी से बिना वजह ना उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। सुबह गायत्री मंत्र की माला जपें। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें।

विज्ञापन

9. धनु राशि

आपकी पदोन्नति हो सकती है या धन का लाभ होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्रम में आज परिवार के साथ जा सकते हैं। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें ।

10. मकर राशि

जमीन या मकान खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अल्पकालिक निवेश आपको लाभ दे सकता है। यात्रा अवकाश का योग बन सकता है। गाय और कुत्ते को भोजन करा देने से दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र की सहायता करेंगे तो अच्छा रहेगा। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घायल कुत्ते का उपचार करेंगे तो बहुत लाभ होगा।

विज्ञापन

12. मीन राशि

मानसिक और आध्यात्मिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। अध्यात्म की ओर जाने का मौका अवश्य मिलेगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय है। सुबह गाय को भोजन करा दें और सूर्य को जल दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ