Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आप आज का राशिफल जान सकते हैं। आपका आज का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने आपके लिए शुभ रहेंगे, आइए 19 मई, रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

sunday horoscope

Aaj Ka Rashifal 19 May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 तरह की राशियां अपनी अपनी अलग खासियत के लिए जानी जाती हैं। ग्रहों होने वाले बदलावों के कारण राशियों पर अगर कोई प्रभाव पड़ता है तो इसका असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। जिंदगी के उतार चढ़ाव का कारण भी ग्रहों और राशियों पर होने वाला मेल होता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आज के बारे में जान सकता है। अगर आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं तो ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से 19 मई रविवार के राशिफल के जरिए जान सकते हैं।आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। आपके जीवन का यह समय स्वर्णिम समय रहेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

व्यावसायिक जीवन में प्रगति के योग हैं। बुद्धि बल का सहारा लें। अपने प्रयासों में सफल होंगे। सुबह पक्षियों को दाना खिला दें और सूर्य को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के सामने सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

पिता की बीमारी के कारण परिवार में दुख का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य की शुरुआत करेंगे तो ठीक रहेगा। सुबह जल में हल्दी और चावल डालकर सूर्य को जल दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से घर में अच्छा वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह सूर्य को रोली और चावल डालकर जल दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

आध्यात्मिक यात्राओं के लिए यह समय अच्छा है। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और कोई ना कोई अच्छी डील होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी। संतान के प्रति संवेदनशील रहे अन्यथा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक जीवन में हलचल रह सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें।

विज्ञापन

धनु राशि

जीवन में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार के लोग इकट्ठा होंगे तथा माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता की अच्छी खबर मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

व्यावसायिक जीवन में चल रही उथल-पुथल से परेशान ना हों। किसी नए कार्य को लेकर मन तनाव में रह सकता है। बिना वजह की चीजों में अपने मन को परेशान ना करें। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

दांपत्य जीवन में जीवन में तनाव रह सकता है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

मीन राशि

किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। घर परिवार में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। अगर आप शोध कार्यों से जुड़े हैं तो आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ