Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को होगा महालाभ, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें आपके लिए कैसा रहेगा 14 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 14 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए दैनिक राशिफल की मदद से पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 14 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि है. साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, सिद्धि योग, व्यातीपात योग, तैतिल करण और गर करण का संयोग बन रहा है. इसके अलावा आज वैलंटाइन डे, शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत भी है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह कुंभ राशि में, चंद्र ग्रह धनु राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं.

विज्ञापन

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 15 फरवरी 2026, शनिदेव को समर्पित शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
व्यवसाय में साझेदारों से मन-मुटाव होगा. आज किसी पर भी बहुत जल्दी विश्वास न करें और भावुकता में अपने मन की बात किसी को न बताएं.

वृषभ राशि: 
मनचाहि सफलता के न मिलने से आज 14 फरवरी 2026 को वृषभ राशि के लोग तनाव में रहेंगे. साथ ही प्रोफेशन बदलने का मन करेगा. इसके अलावा मित्रों से मतभेद होना संभव है. बच्चों का आज पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा. वृषभ राशि के लोग समय रहते अपनी संगत को बदलें, नहीं तो जल्द ही आपको कोई बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज कार्य की अधिकता रहेगी, जिसके कारण समय पर कुछ जरूरी काम पूरे नहीं होंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही कर्ज संबंधित मामले हल होंगे.

कर्क राशि: 
आज आपको मानसिक शांति का आभास होगा. हालांकि, विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी. इसके अलावा धर्म में रुचि बढ़ेगी. दिन खत्म होने से पहले आपका अच्छा-खासा खर्चा हो सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
आज आपको ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा. इसके अलावा बड़ा व्यवसायिक लाभ होने की संभावना है. जॉब कर रहे जातकों का नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा. साथ ही आंख में तकलीफ हो सकती है.

कन्या राशि: 
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा व्यवसायिक यात्रा होगी, जिस दौरान नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा, जबकि आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी. दिन खत्म होने से पहले नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग हैं. माता-पिता को संतान की वजह से आज शर्मिंदा होना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि: 
आज आप फिजूल खर्च न करें, बल्कि रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें. दिन खत्म होने से पहले आपको धन लाभ होने के योग हैं. हालांकि, नौकरी में विघ्न उत्पन्न हो सकता है. इसके अलावा पारिवारिक विवाद होना संभव है.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज विवाहित जातकों को जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, भाग्योदय होने के योग हैं. साहित्य, लेखन और मंच से जुड़े लोग आज ख्याति प्राप्त करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि: 
रुक-रुककर हो रहे कार्यों से परेशान रहेंगे. इसके अलावा पारिवारिक माहौल के अनुकूल नहीं रहने से टेंशन रहेगी. साथ ही वाहन पर खर्च होगा. नौकरी कर रहे जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले नए दोस्त बनेंगे.

कुंभ राशि: 
आज आप पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. हालांकि, नए लोगों के संपर्क में आने से लाभ होगा. आज आपका किसी से विवाद हो सकता है. साथ ही व्यय में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मीन राशि: 
कारोबार में नई तकनीक पर खर्च होगा. उम्मीद है कि आज आपको कोई जरूरी निर्णय लेना पड़ सकता है. दिन खत्म होने से पहले कान संबंधित रोग उभर सकते हैं. कोयला, तेल और खनिज व्यवसाय से जुड़े लोग आज मुनाफे में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ