Aaj Ka Rashifal 13 January: आज पौष पूर्णिमा के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: आज यानी 13 जनवरी सोमवार को 12 राशियों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा और कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 January 2025

13 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे दिन के बारे में जान सकते हैं कि कैसा रहेगा? आज के पंचांग की बात करें तो 13 जनवरी सोमवार को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज का दिन पौष पूर्णिमा के कारण खास है। इस दिन वैधृति योग और आर्द्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। राहुकाल का समय सुबह 08:34 से सुबह 09:53 तक रहेगा। मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के 13 जनवरी सोमवार का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल के जरिए बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। संतान के कारण चिंतित रह सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सुखद यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

रिश्तो में निकटता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भाई बहन और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। मन परेशान रह सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। । सुबह पिता का आशीर्वाद ले व सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में जारी प्रयास सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा । सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ