Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: क्या आप भी जानना चाहते हैं कि करियर, सेहत, लव लाइफ और नौकरी के मामले में आज का दिन आपका कैसा रहेगा? अगर हां, तो पढ़ें आज का राशिफल और डॉ. संजीव शर्मा से जानें आज के दिन के प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें करने से आपका दिन यादगार रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 5 October 2024

आज का राशिफल

विज्ञापन

मेष राशि

आज निजी सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आज मेष राशि के लोगों के लिए सुबह बंदर को गुड़-चना व केला खिलाना लाभदायक रहेगा। इसी के साथ हनुमान चालीसा का भी पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और अपने लक्ष्य की प्राप्ति आप आसानी से कर लेंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं। साथ ही किसी गरीब को वस्त्र का दान करना भी लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

किसी प्रिय से तनाव मिल सकता है। ऐसे में कोई भी जोखिम न उठाएं। शारीरिक थकान रहेगी, जिसके कारण उत्साह में कमी रहेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन कराएं। साथ ही घायल गोवंश का उपचार कराएं।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों को किसी उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। हर काम में भाग्य साथ देगा, जिससे रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी गरीब को आज आटा,  चावल अथवा मिश्री का दान करें। इसके अलावा जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करना भी लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

कन्या राशि

व्यर्थ की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की प्रसन्नता के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही गोवंश का उपचार कराएं।

विज्ञापन

तुला राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी संबंध में मधुरता रहेगी। हर काम में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन कराएं। इसके अलावा किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र का दान करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना व केला खिलाएं।

विज्ञापन

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि

संतान के कारण मकर राशि के लोग आज चिंतित रहेंगे। इसके अलावा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। ऐसे में कुत्तों को भोजन कराना और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन को शांत रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुबह शनि देव के मंत्र का जाप करें। साथ ही घायल कुत्ते का उपचार कराना भी उत्तम रहेगा।

मीन राशि

संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। व्यावसायिक जीवन में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। ऐसे में आज गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ