Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: आज 11 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है. अमावस्या तिथि का समापन सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर हो रहा है. इसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी. ऐसे में आज वृषभोत्सव है. आज साध्य और शुभ योग का प्रभाव रहेगा. आज शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा ,आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 10 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज आप कम बोलें लेकिन अच्छा बोलें अन्यथा किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है. आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है. घर-परिवार की चिंता से आज आप तनाव में रहेंगे. निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी. आज किया गया निवेश शुभ रहेगा. आज कोई यात्रा हो सकती है. आज स्नान करने में गंगा जल में लाल चंदन मिलकर स्नान करें.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आज का समय आपके अनुकूल रहेगा और समय की अनुकूलता का आभास भी होगा. बड़े सौदों के लिए समय आज का दिन आपके लिए शुभ है. संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे और आर्थिक लाभ भी होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. आज आज गाय का दूध मिलकर स्नान करें.

मिथुन राशि

आज आपको आपके पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा. दोस्तों के साथ आपकी यात्रा होगी. नौकरी में आपका परिश्रम आज निरर्थक हो सकता है. आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाह के प्रयास सफल रहेंगे. आज आप गंगा जल में इत्र डालकर स्नान करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: दंग कर देने वाले हैं 1920 से 30 के बीच नीम करोली बाबा के भेष, जानें तलैया बाबा और जटाधारी रूप की कहानी

कर्क राशि

दिन की शुरुवात में आलस्य की अधिकता रहेगी. करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. आज धन प्राप्ति सुगमता से होगी. आज आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी लेकिन यात्रा के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें. न्याय पक्ष मजबूत होगा. आज आप गंगाजल में गुलाब जल मिलकर स्नान करें.

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आज आपके रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा. बुजुर्ग जनो को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आज आफिस के लोगों से अपना तालमेल बिठाकर ही चलना होगा. गंगाजल में एक चुटकी रोली डालकर स्नान करें.

कन्या राशि

आज व्यापार से सम्बंधित नई योजनाएं बनेगी. आपकी कार्यप्रणाली में आज सुधार की आवश्यकता रहेगी हालांकि आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा. आपकी उन्नति के योग भी है बस अपनों से मनमुटाव हो सकता है इसके विशेष ध्यान रखें. आज आप गंगाजल में दो बूंद चमेली का तेल डालकर स्नान करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ganesha Story: गणेश जी ने बिना दौड़े जीत ली थी ब्रह्मांड की रेस, जानें क्या है जीवन का असली तीर्थ

तुला राशि

आप अपनी जिम्मेदारी को समझें यद्यपि गृहस्थ का सुख आपको मिलेगा. आज धन लाभ भी होगा. व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे शांत रहेंगे इसीलिए मन में प्रसन्नता रहेगा. आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ हो सकता है. संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे. आज तुला राशि के जातक सुगंधित इत्र के साथ स्नान करें.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आप अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे. संतान के लिए आज का समय आपके अनुकूल है. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य में आप सफल रहेंगे. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. इस राशि के जातक आज चंदन युक्त जल से स्नान करें.

धनु राशि

आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता लाएगा. आज की गई यात्रा या किया गया निवेश सफल रहेगा. धन प्राप्ति में सुगमता रहेगी बस आप आराम से काम करें, जोखिम न लें. कारोबार के विस्तार के लिए आप धन भी संग्रह करेंगे. पेट से संबंधी रोगों से परेशान रह सकते हैं. इस राशि के जातक हल्दी मिलाकर स्नान करें.

यह भी पढ़ें: Nameplate Vastu Tips: मेटल या लकड़ी किस प्रकार की नेमप्लेट चमकाती है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

मकर राशि

आज न चाहते हुए भी आपके फालतू खर्च बढ़ेंगे. वाहन इत्यादि में सावधानी बरतें क्योंकि मामूली चोट के योग हैं. वाद विवाद से हानि संभव है. आपकी कुसंगति कष्टकारक रहेगी. आज आपकी तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति आप सजग रहें. आज आप दो बूंद गोमूत्र मिलाकर स्नान करें.

कुम्भ राशि

आज किया निवेश आपके लिए कम अच्छा रहेगा इसलिए निवेश में रिस्क न लें. स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. आज काम की अधिकता रहेगी. आज आप झूठ बोलने से भी बचे. माता के स्वास्थ में कमी आ सकती है. कुंभ राशि के जातक गंगाजल में केवड़ा मिलकर स्नान करें.

मीन राशि

आज का समय आपके विपरीत है इसलिए बोलने से पहले हजार बार सोचे नहीं तो हो सकता है कुछ अपशब्द निकल जाए. आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा. कारोबार में विवेक से कार्य करें तो लाभ होगा. संतान की चिंता रहेगी. प्रेम प्रसंग के चलते तनाव संभव है. बिजली के उपकरण खरीदने में धन खर्च होगा. आज आप गंगाजल में पीला चंदन मिलकर स्नान करें.

यह भी पढ़ें: Temples of India: भारत के इन मंदिरों में कंकड़-पत्थर अर्पित करने से पूरा होता अपना घर पाने का सपना

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.