Aaj Ka Rashifal: सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां पढ़ें 11 नवंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में नवग्रहों की स्थिति से राशिफल तैयार किया जाता है. इससे दिनभर में होने वाली घटनाओं का पता कर सकते हैं. इसके जरिए सभी राशि के जातकों के भाग्यफल के बारे में जान सकते हैं. आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 11 नवंबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 11 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी, साथ ही उत्तर दिशा शूल, पुष्य नक्षत्र के बाद अश्लेषा रहेगा, विष्टि करण और बन करण रहेगा. आज नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में शुक्र और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल और बुध ग्रह, कर्क राशि राशि में चंद्र और देवगुरु बृहस्पति ग्रह विराजमान रहेंगे. आप आज मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का भाग्यफल यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 11 नवंबर 2025, हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित मंगलवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

कार्य समेटने में लगे रहेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. दिखावा न करें जैसे है वैसे ही रहें. अपने करियर के प्रति जो भी निर्णय लें सोच समझ कर लें. किसी योजना में धन लगाना पड़ेगा. भूमी भवन से संबंधित मामले सुलझेंगे.

वृषभ राशि

विज्ञापन

काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे. किसी कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे. माता पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा. परिजनों से पुराने विवाद ख़त्म होंगे. मानसिक तनाव बना रहेगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

किसी भी विवाद में न उलझें. मित्रों की सहायता करनी होगी. जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे. मनानुकूल पद मिल सकता है. व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे. संतान सुख संभव है.

कर्क राशि

विज्ञापन

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कब किसको क्या बोलना है आप बिलकुल विचार नहीं करते. अपने व्यवहार को दुरुस्त करें. राजकार्य से जुड़े लोग अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे. बीमारी पर धन खर्च होगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

सही समय पर सही निर्णय लें. जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते है. वाहन सुख मिलेगा. नए लोगों से संबंध बनेंगे. पारिवारिक समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. समाज में नाम होगा. झूठ बोलने की आदत बदलें. फंस सकते है.

कन्या राशि

विज्ञापन

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा. व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे. कार्य योजना को ठीक करें. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुअवसर प्राप्ति के योग है. धर्म में आस्था बढ़ेगी.

तुला राशि

विज्ञापन

व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. भाग दौड़ कर के अपना काम करवा लेंगे. नया व्यवसाय शुरू करने का मन है.तैल,कपास, इत्र, कपड़ा व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

काम को पूरा करने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधो में मधुरता बढ़ेगी. जोखिम भरे काम को करने से बचें. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. आस पड़ोसियों से विवाद संभव है.

धनु राशि

विज्ञापन

स्वास्थ में सुधार होगा. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. पिता के साथ तालमेल न बैठने से माहोल बिगड़ सकता है. अपनी कार्य कुशलता से अधिकारी को प्रभावित करेंगे. जीवन साथी के साथ समय बीतेगा.

मकर राशि

विज्ञापन

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. पुराने विवाद सुलझेंगे. भवन भूमि संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. परिजनों के साथ व्यवसाय की शुरुआत सोच समझ करें. न्याय पक्ष मजबूत होगा. संतान के अध्यन की चिंता रहेगी.

कुंभ राशि

विज्ञापन

परिजनों के साथ मोज-मस्ती में समय बितेगा. कर्मचारियों से विवाद होगा. वाहन सुख संभव है. कार्यस्थल पर तनाव रहने से दुखी होंगे. करियर में अस्थिरता रहेगी.

मीन राशि

विज्ञापन

कारोबार के चलते यात्रा हो सकती है. कार्य में मन न लगने के कारण तनाव रहेगा. संतान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा. जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. पढ़ाई में रूचि कम ही रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ