Aaj Ka Rashifal: अमला नवमी पर कौन सी राशियां होंगी मालामाल, किन राशियों की बढ़ेगी चिंता? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 November 2024: आज यानी 10 नवंबर को अमला नवमी है जिसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। 12 राशियों पर कैसा असर पड़ रहा है? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024

आज का राशिफल 10 नवम्बर 2024

Aaj Ka Rashifal 10 November 2024: आज यानी 10 नवंबर को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। आज आंवला नवमी या अक्षय नवमी है। धनिष्ठा नक्षत्र और ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है।ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं आज 10 नवंबर रविवार को 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? और कौन कौन से उपाय आप अपना सकते हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। संतान के कारण चिंतित रह सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

पठान पठान में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आर्थिक मामले में सुधार होगा। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

मन परेशान रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें तथा घायल गाय का उपचार करा दें।

मीन राशि

नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ