Aaj Ka Rashifal 1 September 2026: आज 1 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज विडाल योग और ज्वालामुखी योग प्रभावी रहने वाला है. आज मंगलवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लि दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 1 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
---विज्ञापन---
कोई विशेष उपलब्धि आज आपको मिल सकती है. समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप को पसंद नहीं करते हैं, उनसे सावधान रहें, क्योकि वो लोग कुछ षडयंत्र रच सकते हैं. सुख साधनों को जुटाने में लगे रहेंगे. कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है.
वृषभ राशि
---विज्ञापन---
कई दिनों से मिल रही निराशा समाप्त होगी. दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी. आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग है. संगती बदलें और सत्संग करें. आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी. वायु विकार से ग्रसित रहेंगे.
मिथुन राशि
---विज्ञापन---
आज आपका मन उदास रहेगा. दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी. आय के साधनों को बढ़ाना होगा. वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा. आज आपको निवेश से लाभ होगा. पुराने मित्रों से भेट संभव है.
कर्क राशि
---विज्ञापन---
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्य स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. मनोरंजन के साधनों का उपयोग आनंद प्रद होगा. प्रेम प्रस्ताव संभव हैं. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है. आज आप सर्दी जुकाम से परेशान रह सकते हैं.
सिंह राशि
---विज्ञापन---
आपको प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी. किसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ेगा. जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. यात्रा को टालने का प्रयास करें. किसी का मजाक न बनाएं. नए आभूषण प्राप्त हो सकते है.
ये भी पढ़ें - Surya Gochar Rashifal: सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों की होगी मौज, बनेंगे करियर में तरक्की के योग
कन्या राशि
आज आपको सत्संग का लाभ मिलेगा. हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है. छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है. घर के नौकरों से आप परेशान रहेंगे. पिता से तनाव बढ़ेगा.
तुला राशि
आज बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. अध्यन में रूचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा. आज आपके अंदर आलस्य की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी के साथ देव स्थल जा सकते है. अपना खान पियन संयमित रखें.
वृश्चिक राशि
सफलता के लिए मेहनत और अधिक करनी होगी. पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. मन प्रसन्न रहेगा यद्यपि पुराने विवाद आज उभर सकते है. सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे. आपके संबंधों में मजबूती आएगी.
धनु राशि
समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे. सतर्क रहे, व्यापार विस्तार के योग है. भवन परिवर्तन के भी योग है, बस आज कार्य की अधिकता रहेगी.
मकर राशि
आपके भाग्योदय के आज अच्छे योग बन रहे है. मन की बात कह दें, संबंधों में नजदीकियां बनेंगी. आपके सामाजिक मान में वृद्धि होगी. विलासिता के सामानों पर धन खर्च होगा. कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है यद्यपि समय आपके अनुकूल है.
कुंभ राशि
आज आपके कोई पुराने मामले सुलझ सकते है. परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है. आप के अपने, आप को धोखा दे सकते है सतर्क रहें. आकस्मिक धन लाभ संभव है. व्यापार विस्तार की योजना को टालें.
मीन राशि
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय ना लें. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ मन को शांती देगा. प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धनलाभ संभव है.
ये भी पढ़ें - Janmashtami 2026 Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा ग्रहों का संयोग, इन 5 राशियों की चमकने जा रही है किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.