Aaj Ka Rashifal 1 April: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का तीसरा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 1 April 2025: आज यानी 1 अप्रैल को नवरात्रि का तीसरा दिन है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 1 April 2025

1 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 April 2025: पंचांग के अनुसार 1 अप्रैल को चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। इस दिन मूल नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग बन रहा है। चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 1 अप्रैल, मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय जो राशि अनुसार अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

आर्थिक सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी व गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

परिवार को लेकर मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिला दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4   आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विरोधी परास्त होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। अपने रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय कष्टदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तेदारों के लिए किए गए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र मे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें और कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पड़ोसी से झगड़ा या विवाद ना करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक यात्रा  के योग बनेंगे।  संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ