---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज 7 राशियों पर बजरंग बली रहेंगे मेहरबान, करियर और कारोबार में होगी उन्नत्ति

Aaj ka Rashifal, 07 November 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज मंगलवार को कुछ राशियों के जातक बजरंग बली की विशेष कृपा प्राप्त करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Rashifal, 07 November 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी मंगलवार 07 नवंबर 2023 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज मंगलवार का दिन राशि के जातकों के लिए खास है। बजरंग बली की कृपा से नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। आइए दैनिक राशिफल के अनुसार, 07 नवंबर के लिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल जानते हैं।

मेष राशि

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।मैकेनिकल इंजीनियर के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आसपास कहीं अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे. मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।प्रेम जीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझकर प्रिय को समझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक -7
शुभ रंग – मेहरून

यह भी पढ़ें-  धनतेरस पर क्या है 13 संख्या का महत्व, जानें 13 अंक से जुड़े 3 सरल उपाय

---खबर नीचे जारी है---

वृष राशि

अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी शिक्षा प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन परेशान ना हो।सायंकाल तक वह आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। परिवार में भी आज आपको मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग – रानी कलर

मिथुन राशि

आज का दिन झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। आज मन उदास रह सकता है, इससे बचने का तरीका है कि आप मन पसंदीदा काम करें और सकारात्मक बने रहें। व्यापारियों के लिए दिन शुभ होगा ,ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय दे सकते हैं।  मीडिया से जुड़े लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – पीच कलर

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

आज का दिन आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी।  कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है।  आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है।व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – संतरी

सिंह राशि

आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि पढ़ने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  आज रात्रि के समय आपकी कुछ अनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात होगी।  आज यदि आपने किसी व्यापार को साझेदारी में करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसमें आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – केसरिया

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

आज आप किसी कठिन कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है।  सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन या स्‍थानांतरण संभव है। रुका धन मिल सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – लैवेंडर पर्पल

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर क्या है 13 संख्या का महत्व, जानें 13 अंक से जुड़े 3 सरल उपाय

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है।आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भरेंगे।  दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक -6
शुभ रंग – आसमानी

वृश्चिक राशि

आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है।आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाये,क्योंकि इसमे आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आज आपको अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है।
शुभ अंक -9
शुभ रंग – लाल

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- हर मनुष्य के अंदर होती हैं कुछ अनोखी शक्तियां, जानने के बाद करें उचित तरीके से इस्तेमाल

धनु राशि

आज का दिन कुछ अनचाहे लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है, आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है।. ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन प्रसन्न होगा।आज अपने से मतलब रखें।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – मटमैला

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

आज किसी जरूरी काम में माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार जाहिर करने और अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर डिनर पर जाना पड़ सकता है। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी
शुभ अंक-8
शुभ रंग – गहरा नीला

यह भी पढ़ें- भोजन करने से पहले करें 1 चमत्कारी मंत्र का जाप, जीवन में कभी नहीं होगी परेशानी

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

आज आपके मन में अपने घर व व्यापार के लिए कुछ कोई उलझने रहेंगी, इसलिए आज आपको अपने मन पर नकारात्मक ऊर्जा को हावी नहीं होने देना है, नहीं तो वह आपके काफी सारे बनते हुए काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम नरम रहेगा, क्योंकि आज आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके वजह से आप परेशान रहेंगे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – गुलाबी

मीन राशि

आज का दिन परिवार में सामंजस्य बनाने की कोशिश में आप ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे, इसलिए आज इस बाबत कोशिश ना करें। कुसंगति से हानि होगी। बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद के कारण कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। आपको मातृत्व सुख हासिल हो सकता है. किसी विशेष कार्य में जीवनसाथी से भी आपको मदद मिलने की उम्मीद है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। यात्रा का आयोजन हो सकता है
शुभ अंक -3
शुभ रंग -सुनहरा

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- दिवाली के दिन अपनाएं 5 आसान वास्तु टिप्स, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 07, 2023 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola