Chanakya Niti: हर मनुष्य के अंदर होती हैं कुछ अनोखी शक्तियां, जानने के बाद करें उचित तरीके से इस्तेमाल

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य के शरीर में बहुत सारी कमियां होती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी भगवान मनुष्य को बुद्धिजीवी होने का आशीर्वाद देते हैं। तो आइए आचार्य चाणक्य की कुछ नीतियों के बारे में जानते हैं।

chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से विख्यात हैं। आचार्य चाणक्य कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति के महान विद्वान ,और अपने महाज्ञान का ‘कुटिल’ ‘सदुपयोग ,जनकल्याण के लिए जाने जाते हैं। चाणक्य के मुताबिक जो सही नीतियों का अनुसरण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। व्यक्ति चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करके अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है।

विज्ञापन

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कुछ चीजों का जिक्र किया है। चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का शरीर नाशवान है, जिसमें बहुत सारी कमियां मौजूद हैं। इसके बावजूद भी भगवान ने इंसान को एक ऐसी शक्तियां प्रदान की हैं, जिससे व्यक्ति अपना जीवन संवार सकता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह चंद्रमा दिन में और सूरज रात में नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन दोनों में से कोई एक हर समय मौजूद रहता है। ठीक वैसे ही संसार में कुछ ऐसी भी शक्तियां है, जो हर समय मौजूद रहती हैं। ये शक्तियां व्यक्ति के कर्म में ही परिलक्षित होती हैं, हालांकि कुछ लोग ही इन दिव्य शक्तियों का अनुभव कर पाते हैं। जिन्हें अच्छी शक्तियों का अनुभव होता है, वे अच्छे कर्मों की ओर प्रेरित होते हैं। जिन्हें अपनी विशेष शक्तियों का अनुभव नहीं होता वे बुरे कर्म की ओर बढ़ते रहते हैं। ऐसे में बुरे कर्मों का आभास धर्मदेव स्वयं करा देते हैं।

विज्ञापन

चाणक्य अपनी नीति के माध्यम से कहते हैं कि मनुष्य को उसके बुरे कर्मों का दंड जरूर मिलता है। किसी भी व्यक्ति का शरीर मल मूत्र से भरा होता है, लेकिन फिर भी भगवान उसमें बुद्धि डालकर पाप और पुण्य को समझने की शक्ति प्रदान करते हैं। मनुष्य को कभी भी इस बात को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

कृमि शकृन्मूत्र भोजनं शरीरं पुण्य पाप जन्म हेतु:।

विज्ञापन

आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि किसी भी मनुष्य का शरीर नाशवान होता है। मनुष्य के शरीर में असंख्य कीड़े, रोग और मल मूत्र से भरा हैं, लेकिन फिर भी भगवान ने मनुष्य को बुद्धिजीवी बनाकर धरती पर भेजते हैं। व्यक्ति को उचित तरीके से इन सभी शक्तियों का इस्तेमान करना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी शक्तियों को उचित तरीके से इस्तेमाल करते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी दुख का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही जीवन खुशहाल बना रहता है और तो और भगवान का साथ भी मिलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ