Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें 03 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 03 जून 2026 दिन बुधवार को विभुवन संकष्टी का व्रत है. विभुवन संकष्टी का दिन गणेश जी की पूजा के लिए खास होता है. आज का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 03 जून 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg (2)

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: आज 03 जून 2026 दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि के समापन के बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा. आज विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत है. आज बुधवार और विभुवन संकष्टी का दिन गणेश जी की पूजा के लिए बेहद खास है. आज वणिज, विष्टी और बव करण रहेगा. इसके साथ ही शुभ और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 03 जून 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष

विज्ञापन

अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करने का प्रयास करेंगे. अपने परिवार तथा मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. किसी विशेष यात्रा पर जाने के योग हैं. पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. परिवार का अच्छा सुख मिलेगा. किसी भी प्रकार के वादविवाद से बचें. 

वृषभ 

विज्ञापन

आज अपने बुद्धि का उचित प्रयोग कर सफलता प्राप्त करेंगे. परिवार के सदस्यों से कुछ खटपट हो सकती है. धर्म के कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ आप सहयोग करेंगे. कामकाज में लाभदायक फल प्राप्त होंगे. शरीर में फृर्तीला पन देखने को मिलेगा. वाहन के प्रति सावधानी बरतें. धन के खर्चे बढ़ेंगे. 

मिथुन

विज्ञापन

आज मित्रों के साथ भ्रमण कर जा सकते हैं. परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे. आपके ऊपर बेवजह के आरोप लग सकते हैं. आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण मन परेशान रहेगा. आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी. 

कर्क

विज्ञापन

आज परिवार के किसी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. स्वभाव में क्रोध की अधिकता बढ़ने कारण बाहरी व्यक्ति के साथ वादविवाद हो सकता है. आपको पेट से संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती है. कामकाज में धनलाभ होगा. घरपरिवार में कोई घटना घटित हो सकती है. मानसिक तनाव बढ सकता है.  

विज्ञापन

सिंह

चरित्रवान बनकर रहें साथ ही ईश्वर में विश्वास बनाएं रखें. मित्रों के साथ यात्राएं होंगी. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. वाहन से चोट लगने की भी संभावना है. घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धन खर्च अधिक होगा. 

विज्ञापन

कन्या

शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आज पारिवारिक से दूर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है. आप अपनों से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. कामकाज में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी. 

विज्ञापन

तुला

काम काज के प्रति मन में नया उत्साह और जोश बना रहेगा. साझेदारी में किए गए काम में नुकसान होगा. आपके भाईयों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा. वार्तालाप की निपणुता और अपनी व्यवहार कुशलता से आप अपने बिगड़े हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. घर में भी तनाव भरा माहौल उत्पन्न होगा. 

विज्ञापन

वृश्चिक

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे. कामकाज में सफलता मिलेगी. आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. आज यात्राएं होंगी. परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे.

विज्ञापन

धनु

विज्ञापन

कार्यक्षेत्र में आपके नवीन मित्र बनेंगे. अचानक धनहानि भी हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपको पेट से संबंधित तकलीफें उत्पन्न हो सकती है. रूपएपैसे को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है. धन निवेश के लिए आज अच्छा समय है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. 

मकर

विज्ञापन

आप आज अपने बुद्धि का उचित प्रयोग कर कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे. पढ़ाई के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी. कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है. वाहन के प्रति सावधानी बरतें. धन के खर्चे बढ़ेंगे परंतु धन का निवेश हो सकता है.

कुंभ

विज्ञापन

आज घरपरिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होनें की संभावना है. धार्मिक कार्य की ओर रूचि बनेगी. साथी लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा. बेवजह किसी से विवाद हो सकता है. संगति का विशेष ध्यान रखें. ईश्वर में विश्वास बनाएं रखें. अपने गुस्से प्रदर्शित न करें. किसी प्रकार के बडे़ काम करने से पहले बड़ों की सलाह लेना न भूले. 

मीन 

विज्ञापन

आज के दिन भाग्य की संभव सहायता मिलेगी. शरीर में जोश तथा नया उत्साह देखने को मिलेगा. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी. परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकते है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ