Aaj ka Panchang: आज रहेगी मार्गशीर्ष माह की पंचमी-षष्ठी तिथि, राहुकाल से लेकर मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 9 नवंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 9 नवंबर 2025, वार रविवार को मार्गशीर्ष माह की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि रहेगी. हालांकि, आज दोपहर में राहुकाल के साथ कई अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं 9 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

Aaj ka Panchang 9 November 2025

Credit- News24 GFX

Aaj ka Panchang 9 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है, जो कि भगवान कृष्ण को समर्पित है. यदि कोई व्यक्ति इस दौरान कृष्ण जी की उपासना करता है तो उसके जीवन में प्यार, सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है. इसके अलावा मनोकामना पूर्ति का भी आशीर्वाद मिलता है. आज 9 नवंबर 2025 को सुबह 1 बजकर 55 मिनट तक मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि थी. वहीं, अब षष्ठी तिथि चल रही है, जो कल सुबह तक रहेगी.

विज्ञापन

नक्षत्र और दिशा शूल

नक्षत्र की बात करें तो इस समय आद्रा चल रहा है, जो रात 08:04 मिनट तक रहेगा. आद्रा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज दिनभर दिशा शूल पश्चिम रहेगी.

विज्ञापन

आज के शुभ और अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा. दोपहर में जैसे ही सिद्ध योग का समापन होगा, वैसे ही साध्य योग का आरंभ हो जाएगा. बता दें कि कल सुबह तक साध्य योग रहेगा. इसके अलावा विडाल योग आज रात 08:04 से लेकर कल सुबह 06:40 मिनट तक रहेगा.

आज के करण

आज सुबह से लेकर दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक कौलव करण रहेगा. कौलव करण के समाप्त होते ही तैतिल करण का आरंभ हो जाएगा, जो कल 10 नवंबर 2025 की सुबह तक रहेगा.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:39
  • सूर्यास्त- शाम 05:30
  • चन्द्रोदय- रात 09:07
  • चन्द्रास्त- सुबह 10:53 (10 नवंबर 2025)

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

9 ग्रहों की स्थिति

  • मीन राशि- शनि ग्रह
  • सिंह राशि- केतु ग्रह
  • मिथुन राशि- चंद्र ग्रह
  • कुंभ राशि- राहु ग्रह
  • कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति ग्रह
  • तुला राशि- शुक्र और सूर्य ग्रह
  • वृश्चिक राशि- मंगल और बुध ग्रह

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 9 नवंबर का दिन? पढ़ें लव राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ