Aaj ka Panchang, 9 August 2023: आज बुधवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। पूरे दिन कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.09 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.25 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.42 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945 विक्रम संवत – 2080 कलि संवत - 5124 मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष यह भी पढ़ें: सिर्फ अंगूठा देख कर जानिए, सामने वाला क्या सोच रहा है!

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.59 बजे से 12.53 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.19 बजे से 6.12 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.39 बजे से 7.33 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.26 बजे से 9.19 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.26 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.26 बजे से 2.06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, कर्जे से मिलेगी मुक्ति, घर की तिजोरियां भी भर जाएंगी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.55 बजे से 9.14 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.30 बजे से रात्रि 7.09 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.30 बजे से 11.12 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.45 बजे से 3.38 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा। अमृत काल दोपहर 11.59 बजे से 1.39 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।