Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 8 December 2025: ब्रह्म योग से हुई दिन की शुरुआत, जानें सोमवार के दिन का शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और योग

Aaj Ka Panchang: आज 8 दिसंबर 2025, वार सोमवार के दिन की शुरुआत ब्रह्म योग से हो गई है. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले कई शुभ योग का भी निर्माण होगा. चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं आज के दिन के शुभ समय से लेकर नक्षत्र-करण आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 8 December 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 8 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज पौष माह का चौथा दिन है. आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक पौष महा के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. चतुर्थी तिथि के बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. करण की बात करें तो इस समय बालव चल रहा है, जो दोपहर 04:03 मिनट तक रहेगा. बालव करण के बाद कौलव करण का आरंभ होगा, जो कल 9 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 8 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

आज के नक्षत्र

आज प्रात: काल 02:52 मिनट तक पुष्य नक्षत्र था, जिसके बाद अब आश्लेषा नक्षत्र चल रहा है. कल सुबह तक आश्लेषा नक्षत्र ही रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • मीन राशि में शनि देव रहेंगे.
  • कुंभ राशि में ग्रह राहु रहेंगे.
  • सिंह राशि में ग्रह केतु रहेंगे.
  • मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहने वाले हैं.
  • वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह के साथ बुध ग्रह और शुक्र ग्रह रहेंगे.
  • धनु राशि में मंगल ग्रह रहेंगे.
  • कर्क राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 09 बजकर 05 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर

आज का शुभ समय

8 December Shubh Muhurat

आज का अशुभ समय

8 December Ashubh Muhurat

आज के शुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर शाम 5 बजकर 1 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. ब्रह्म योग के बाद इन्द्र योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ सुबह 07:02 मिनट पर होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. बता दें कि 8 दिसंबर 2025 को किसी भी अशुभ योग का निर्माण नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ