Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 6 December 2025: शुभ योग से हुई शनिवार के दिन की शुरुआत, राहुकाल से लेकर नक्षत्र-करण जानें

Aaj Ka Panchang 6 December 2025: ज्योतिष दृष्टि से 6 दिसंबर 2025 का दिन खास है. आज के दिन की शुरुआत शुभ योग से हो गई है. हालांकि, आज 4 अन्य योग भी बन रहे हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं आज शनिवार के दिन के पंचांग के बारे में.

Aaj Ka Panchang 6 December 2025

Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 6 December 2025: आज पौष माह का दूसरा दिना है. आज देर रात 9 बजकर 25 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. द्वितीया तिथि के बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है. करण की बात करें तो इस समय तैतिल चल रहा है, जो सुबह 11:08 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण के बाद गर करण का आरंभ होगा, जो देर रात 09:26 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में वणिज करण रहने वाला है. चलिए अब नक्षत्र, योग, ग्रहों की स्थिति, संवत और चंद्रमास आदि के बारे में पंचांग की मदद से जानते हैं.

विज्ञापन

आज के नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो इस समय मृगशीर्ष चल रहा है, जो सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. मृगशीर्ष नक्षत्र के बाद आद्रा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल 7 दिसंबर 2025 की सुबह 06:13 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • मीन में शनि ग्रह स्थित रहेंगे.
  • कुंभ में राहु ग्रह स्थित रहेंगे.
  • सिंह में केतु ग्रह स्थित रहेंगे.
  • मिथुन में चंद्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह रहेंगे.
  • वृश्चिक में सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह मौजूद रहेंगे.
  • तुला और वृश्चिक राशि में बुध ग्रह संचार करेंगे.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 7 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 6 बजकर 44 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर

आज का शुभ समय

6 December Shubh Muhurat

आज का अशुभ समय

6 December Ashubh Muhurat

आज के शुभ-अशुभ योग

हनुमान जी और शनि देव को समर्पित शनिवार यानी आज के दिन की शुरुआत शुभ योग से हो गई है, जो देर रात 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. शुभ योग के बाद शुक्ल योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे द्विपुष्कर योग और आडल योग का आरंभ होगा, जो सुबह 08:48 मिनट तक रहेंगे. जैसे ही आज ये दोनों योग समाप्त होंगे, वैसे ही विडाल योग का आरंभ होगा, जो कल 7 दिसंबर की सुबह 06:13 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ