Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर करें देवी महागौरी की पूजा, कन्या पूजन का मुहूर्त जानने के लिए पढें 30 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 30 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है, जिस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा का विधान है. साथ ही अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करना शुभ रहता है. चलिए अब जानते हैं आज के दिन के पंचांग के बारे में.

Aaj ka Panchang 30 September 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 30 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 सितंबर 2025 को शाम 6 बजकर 6 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहगी, जिसके बाद अगले दिन तक नवमी तिथि रहने वाली है. ऐसे में आज ही शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी मां महागौरी की पूजा की जाएगी. साथ ही कन्या पूजन करना शुभ रहता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करने से साधकों को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही व्रत का पूर्ण फल मिलता है. आइए अब जानते हैं 30 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

दिशा शूल, नक्षत्र, योग और करण

आज दिनभर उत्तर दिशा शूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा सुबह 1 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग था, जिसके बाद अब अतिगण्ड योग चल रहा है. अतिगण्ड योग आज देर रात तक रहेगा. करण की बात करें तो अष्टमी तिथि तक बव रहेगा, जिसके बाद देर रात तक बालव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

  • सूर्योदय: प्रात: काल 06:31 पर
  • चंद्रोदय: दोपहर 01:45 पर
  • सूर्यास्त: शाम 06:28 पर
  • चंद्रास्त: प्रात: काल 12:27 पर (1 अक्टूबर 2025)

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

सम्वत और चंद्रमास

Chandramas

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव आज अकेले धनु राशि में रहेंगे.
  • मंगल देव दिनभर तुला राशि में संचार करने वाले हैं
  • गुरु ग्रह आज नवरात्रि के आठवें दिन मिथुन राशि में रहेंगे.
  • बुध ग्रह 30 सितंबर 2025 को कुंभ राशि में संचार करेंगे.
  • शनि ग्रह आज अकेले मीन राशि में दिन खत्म होने तक संचार करेंगे.
  • बुध देव आज नवरात्रि के आठवें दिन कन्या राशि में रहेंगे.
  • कन्या राशि में आज सूर्य देव संचार करेंगे.
  • केतु ग्रह आज नवरात्रि के आठवें दिन सिंह राशि में रहेंगे, जहां उनके साथ शुक्र ग्रह होंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 30 सितंबर का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ