Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 30 November 2025: अशुभ वज्र योग से होगी दिन की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, करण और 9 ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: आज 30 नवंबर 2025, वार रविवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहेगी, जबकि दिन की शुरुआत अशुभ वज्र योग से होगी. इस योग का कहीं न कहीं अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं आज वज्र योग के अलावा और कौन-कौन से योग बन रहे हैं. साथ ही आपको दिन के शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र और करण आदि के बारे में जानने को मिलेगा.

Aaj Ka Panchang 30 November 2025

Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Panchang 30 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 नवंबर 2025 की रात 9 बजकर 29 मिनट तक मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है. इसके अलावा सुबह-सुबह वज्र योग रहेगा. करीब 7 बजकर 12 मिनट पर वज्र योग समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद सिद्धि योग का आरंभ होगा.

विज्ञापन

सिद्धि योग कल सुबह तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ होगा, जो कल 1 दिसंबर की सुबह 01:11 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:56 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 01:49 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 02:36 मिनट पर (1 दिसंबर 2025)

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बेचते हो अपने बाल? क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा, ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं नुकसान

आज का शुभ समय

30 November Shubh Muhurat

आज का अशुभ समय

30 November Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे.
  • मंगल ग्रह- वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह- वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे.
  • बुध ग्रह- तुला राशि में मौजूद रहेंगे.
  • राहु ग्रह- कुंभ राशि में स्थित रहेंगे.
  • केतु ग्रह- सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.
  • शनि ग्रह और चंद्र ग्रह- मीन राशि में मौजूद रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह- कर्क राशि में दिनभर रहने वाले हैं.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो इस समय रेवती चल रहा है, जिसका आरंभ सुबह 1 बजकर 10 मिनट पर हुआ है. रेवती नक्षत्र से पहले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र था. वहीं, रेवती नक्षत्र दिन खत्म होने तक रहेगा.

विज्ञापन

करण

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक तैतिल करण रहेगा. तैतिल करण के बाद गर करण का आरंभ होगा, जो देर रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में वणिज करण रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ