Aaj ka Panchang, 30 March 2023: आज रामनवमी पर हैं ये शुभ मुहूर्त, हर काम में, हर जगह दिलाएंगे कामयाबी

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang,
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 30 March 2023: आज गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि तथा रामनवमी है। आज एक साथ चार शुभ योग अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, गुरु पुष्य योग एवं रवि योग बन रहा है। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.39 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.02 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

Advertisment

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.22 बजे से 11.11 बजे तक एवं दोपहर 3.19 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.22 बजे से 11.11 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.19 बजे से 4.09 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 4.58 बजे से 5.48 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 7.03 बजे से 7.53 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 6.14 बजे से 7.47 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.58 बजे से 3.31 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.20 बजे से 7.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.32 बजे से 2.04 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.43 बजे से रात्रि 8.10 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पूरे दिन रवि योग तथा अमृत सिद्धि योग रहेंगे। इनके अतिरिक्त रात्रि 9.29 बजे अमृत योग तथा गुरु पुष्य योग लगेगा जो अगले दिन सुबह 6.17 बजे तक रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.07 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 8.18 बजे से 10.06 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ