---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 30 August 2023: आज इतने बजे तक रहेगा भद्रा, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 30 August 2023: आज सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होगा। सावन पूर्णिमा तिथि होने की वजह से आज रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है। पंचांग के मुताबिक रक्षा बंधन पर आज […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 30 August 2023: आज सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होगा। सावन पूर्णिमा तिथि होने की वजह से आज रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है। पंचांग के मुताबिक रक्षा बंधन पर आज भद्रा का साया है। पूरे दिन भद्रा होने के कारण रखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30अगस्त रात्रि 9 बजे से लेकर 31 अगस्त सुबह 7:30 बजे तक है।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त शाम दोपहर 05.37 बजे से 5.39 बजे तक रहेगा। कुलिक योग12:21 से 13:57 तक एवं कंटक योग 06:14 ए एम से 07:39 ए एम तक रहेगा। यमगंड योग 10:46 ए एम से 12:22 पी एम तक रहेगा। राहुकाल 03:34 पी एम से 05:10 पी एम तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इन 4 उपायों को करने से होगा भाग्योदय, आप भी आज ही आजमाएं

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10:45 से 12:21 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.57 बजे से 3.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात 10:56 बजे से लेकर 01:46 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.27 बजे तक प्रीति योग रहेगा। वहीं आयुष्मान योग सुबह 9.52 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 बजे से 03:21 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 30, 2023 05:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola