---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 28 March 2023: मंगलवार को इन मुहूर्त में करें हनुमानजी की पूजा, पूरे होंगे सब काज

Aaj ka Panchang, 28 March 2023: आज मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि तथा सातवां नवरात्रा है। सप्तमी सायं 7.02 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.42 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.52 बजे तथा […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 28 March 2023: आज मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि तथा सातवां नवरात्रा है। सप्तमी सायं 7.02 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.42 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.52 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.27 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.44 बजे से 9.33 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 1.40 बजे से 2.29 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.05 बजे से 7.55 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.44 बजे से 9.33 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.23 बजे से 11.12 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.21 बजे से 10.54 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.31 बजे से 5.04 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। द्विपुष्कर योग सुबह 6.23 बजे से सायं 5.32 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.25 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7.58 बजे से 9.43 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 28, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola