Aaj Ka Panchang 26 January 2026: बीते कुछ दिनों की तरह ही 26 जनवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है. इस दिन भीष्म अष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग बन रहा है. ऐसे में आज भीष्म पितामह का तर्पण और मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को विशेष लाभ हो सकता है. इसके अलावा आज माघ गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन भी है, जो कि मां बगलामुखी को समर्पित है. चलिए अब जानते हैं 26 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.
तिथि
26 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से हुई है, जो देर रात करीब 09:18 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहने वाली है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर
- चन्द्रास्त- सुबह 01 बजकर 30 मिनट पर (27 जनवरी 2026)
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से लेकर दोपहर 12:32 मिनट तक अश्विनी रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक भरणी नक्षत्र रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- चंद्र ग्रह: मेष राशि में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
- मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को रहेंगे.
योग
आज के दिन की शुरुआत साध्य योग से हुई है, जो सुबह 09:11 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक शुभ योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच आडल योग का आरंभ सुबह 07:12 मिनट पर होगा, जो दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगा.
26 जनवरी 2026 का शुभ समय
26 जनवरी 2026 का अशुभ समय
करण
करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक विष्टि रहेगा, जिसके बाद रात 09:18 मिनट तक बव करण रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में बालव करण रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.