---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 February 2026: गुरुवार को आडल-विडाल योग बढ़ाएंगे तनाव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 26 फरवरी 2026, वार गुरुवार को आडल योग और विडाल योग का निर्माण हो रहा है, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना गया है. हालांकि, अशुभ योग के साथ-साथ शुभ योग का भी आज निर्माण होगा, जो व्यक्ति को परेशानियों से बचाएंगे. चलिए अब जानते हैं 26 फरवरी 2026 के पंचांग के बारे में.

Aaj Ka Panchang 26 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से हुई है, जो सुबह 12:33 मिनट तक थी. हालांकि, इसके बाद अब दिन के अंत तक एकादशी तिथि रहेगी. इसके अलावा दिन की शुरुआत से लेकर रात 10 बजकर 33 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, जिसके बाद अगले दिन (27 फरवरी 2026) की सुबह तक आयुष्मान योग रहने वाला है. रवि योग की बात करें तो वो पूरे दिन रहेगा, जबकि आडल योग सुबह 06:49 से दोपहर 12:11 मिनट तक रहेगा. वहीं, विडाल योग दोपहर 12:11 से सुबह 06:48 मिनट तक रहेगा.

चलिए अब जानते हैं कल के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, करण और संवत आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में मृगशीर्ष रहेगा, जिसका समापन दोपहर 12:11 मिनट पर होगा. वहीं, मृगशीर्ष नक्षत्र के बाद आद्रा नक्षत्र रहने वाला है.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में तैतिल रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:37 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन (27 फरवरी 2026) की सुबह तक गर करण रहने वाला है.

---विज्ञापन---

26 फरवरी 2026 का शुभ समय

26 February 2026 Ka Shubh Muhurat

26 फरवरी 2026 का अशुभ समय

26 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 19 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 12 बजकर 54 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 03 बजकर 46 मिनट पर (27 फरवरी 2026)

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 25, 2026 11:31 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola