Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 April 2026: शनिवार को सीता नवमी पर किस समय करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: आज 25 अप्रैल 2026 को सीता नवमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे देवी सीता के प्राकट्य दिवस यानी जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यहां पर आप इस दिन के शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल, संवात, ग्रहों की स्थिति और चंद्रमास आदि के बारे में जान सकते हैं.

Aaj Ka Panchang 25 April 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 25 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से हुआ है, जो कि शाम 06:28 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद दशमी तिथि रहेगी. साथ ही आज देवी सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में सीता नवमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. चलिए अब जानते हैं 25 अप्रैल 2026, वार शनिवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

सूर्योदय, चन्द्रोदय, सूर्यास्त और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 53 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 02 बजकर 31 मिनट पर (26 अप्रैल 2026)

25 अप्रैल 2026 का शुभ समय

25 April 2026 Ka Shubh Muhurat

25 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

25 April 2026 Ka Ashubh Muhurat

नक्षत्र

नक्षत्र आश्लेषा प्रात: काल से लेकर रात 08:04 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद नक्षत्र मघा रहने वाला है.

विज्ञापन

किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

  • सूर्य ग्रह 25 अप्रैल 2026 को मेष राशि में रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह 25 अप्रैल 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे.
  • केतु ग्रह 25 अप्रैल 2026 को सिंह राशि में रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह 25 अप्रैल 2026 को वृषभ राशि में रहेंगे.
  • राहु ग्रह 25 अप्रैल 2026 को कुंभ राशि में रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह 25 अप्रैल 2026 को मिथुन राशि में रहेंगे.
  • शनि ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में 25 अप्रैल 2026 को मीन राशि में रहेंगे.

योग

गण्ड योग से इस दिन का आरंभ हुआ है, जो रात 11:43 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, इसके बाद वृद्धि योग रहने वाला है, जबकि रवि योग पूरे दिन रहेगा. वहीं, आडल योग सुबह 05:46 से रात 08:04 मिनट तक और विडाल योग रात 08:04 से सुबह 05:45 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

करण

करण बालव से दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 06:51 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद कौलव करण शाम 06:28 मिनट तक रहेगा, जबकि दिन के अंत में करण तैतिल रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ