Aaj ka Panchang: आज मंगलवार को इन मुहूर्त में शुरु करें कोई भी काम, सफलता जरूर मिलेगी

Aaj ka panchang, Today panchang, आज का पंचांग, todays hindi panchang, aaj ka rahukaal, aaj ka choghadiya,
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 22 November 2022: आज मंगलवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (चौदस) तिथि है। मंगलवार सुबह 8.48 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। आज सूर्योदय सुबह 6.48 बजे तथा सूर्यास्त शाम 5.25 बजे होगा। चंद्रोदय 29.55 बजे तथा चंद्रास्त 17.25 बजे होगा। यहां जानिए कैसी रहेगी आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल

यह भी पढ़ेंः Amavasya Ke Upay: 23 नवं. को है अमावस्या, इन टोटकों को करते ही चमक उठेगा भाग्य

विज्ञापन

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
मास – मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

चन्द्रमा आज पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। आज रात्रि 11.13 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.45 बजे से 12.28 बजे तक रहेगा। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। आज दुष्टमुहूर्त 8.56 बजे से सुबह 9.38 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.20 बजे से 11.03 बजे तक रहेगा। आज दोपहर 2.46 बजे से 4.05 बजे तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल में किसी भी तरह का शुभ कार्य करने की मनाही की गई है।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.28 बजे से दोपहर 1.24 बजे तक क्रमशः चर, लाभ और अमृत के चौघड़िया रहेंगे। दोपहर 2.42 बजे से 4.01 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 6.51 बजे से 8.10 बजे तक एवं दोपहर 4.01 बजे से 5.19 बजे तक रोग का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.24 बजे से 2.42 बजे तक काल का चौघड़िया रहेगा। काल एवं रोग के चौघड़िया में किसी भी तरह का कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। चर, लाभ और अमृत के चौघड़िया में किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ