Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 January 2026: माघ गुप्त नवरात्रि का हुआ आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 19 जनवरी 2026, वार सोमवार से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसका जश्न कुल 10 दिन तक चलेगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 19 जनवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, 9 ग्रहों की स्थिति और संवात आदि के बारे में.

19 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 19 January 2026: साल में चैत्र, आषाढ़, आश्विन (शारदीय) और माघ (गुप्त) में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 जनवरी 2026 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 28 जनवरी 2026 को होगा. माना जाता है कि नवरात्रि के 10 दिन 10 महाविद्या की पूजा करने से जीवन में खुशियों का वास होता है और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. चलिए अब जानते हैं 19 जनवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

19 जनवरी 2026 को प्रात: काल से सुबह करीब 2 बजे तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाली है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 19 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 02 बजकर 12 मिनट पर (20 जनवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर

ये भी पढ़ें- Kalyug Ka Raja: कलयुग में राहु ग्रह का चल रहा है राज, इन 4 राशियों की कभी भी रातों-रात चमक सकती है किस्मत

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल से दोपहर करीब 12 बजे तक उत्तराषाढ़ा रहेगा. इसके बाद देर रात तक श्रवण नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह, चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 19 जनवरी 2026, वार सोमवार को रहने वाले हैं.

19 जनवरी 2026 का शुभ समय

19 January 2026 Ka Shubh Muhurat

19 जनवरी 2026 का अशुभ समय

19 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

आज के दिन की शुरुआत वज्र योग से हुई है, जो रात 08:45 मिनट तक रहेगा. इसके बाद देर रात तक सिद्धि योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच रात 10:23 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (20 जनवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल में किस्तुघन रहेगा, जिसका समापन दोपहर 01:51 मिनट पर होगा. किस्तुघन करण के बाद बव करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ