Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 19 December 2025: पौष अमावस्या पर करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर नक्षत्र-करण

Aaj ka Panchang: आज 19 दिसंबर 2025, वार शुक्रवार को देशभर में पौष अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है. आज के पावन दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पुण्य कमाने के लिए स्नान-दान किया जाता है. आइए पंचांग की मदद से जानते हैं 19 दिसंबर 2025 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, करण और योग आदि के बारे में.

19 December 2025 Ka Panchang

Credit- News 24 Graphics

Aaj ka Panchang 19 December 2025: पितरों की पूजा के लिए पौष अमावस्या को बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन की गई पूजा सीधे पितरों तक पहुंचती है. इसके अलावा कुछ लोग पौष अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान भी देते हैं. माना जाता है कि इससे पूर्व के पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली का स्थायी वास होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 की आखिरी अमावस्या यानी पौष अमावस्या आज 19 दिसंबर को है. आइए अब विस्तार से जानते हैं 19 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय: सुबह 07:09
  • सूर्यास्त: शाम 05:28
  • चन्द्रोदय: सुबह 06:24
  • चन्द्रास्त: शाम 05:01

तिथि और नक्षत्र

आज पूरे दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी, जबकि दिन की शुरुआत ज्येष्ठा नक्षत्र से हुई है. शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र देर रात 10:51 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में मूल नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

आज के शुभ-अशुभ योग

योग की बात करें तो दिन की शुरुआत शूल से हुई है, जो दोपहर 03:46 मिनट तक रहेगा. शूल योग के बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जो आज देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर आडल योग का आरंभ होगा, जो देर रात 10:51 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • गुरु ग्रह: मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में दिनभर रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में दिन के अंत तक रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: धनु राशि में पूरे दिन रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृश्चिक राशि और धनु राशि में संचार करेंगे.
  • बुध ग्रह और शुक्र ग्रह: वृश्चिक राशि में दिनभर रहेंगे.

19 दिसंबर 2025 का शुभ समय

19 December Shubh Muhurat

19 दिसंबर 2025 का अशुभ समय

19 December Ashubh Muhurat

करण

आज प्रात: काल से लेकर शाम 6 बजकर 8 मिनट तक चतुष्पद करण रहेगा. चतुष्पद करण के बाद नाग करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ