Aaj ka Panchang 18 October 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 18 अक्टूबर 2025 का दिन खास है. दरअसल, आज धन के देवता कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि को समर्पित धनेतरस का पर्व मनाया जा रहा है. इसी के साथ शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत की पूजा होगी. वहीं, जिन लोगों ने बीते दिन रमा एकादशी व्रत रखा था, वो उसका आज पारण करेंगे. इसके अलावा कुछ प्रभावशाली ग्रहों का गोचर भी हो रहा है. आइए अब जानते हैं आज यानी 18 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.
तिथि और दिशा शूल
आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहने वाली है, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा. त्रयोदशी कल सुबह तक रहेगी. इसके अलावा आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र चल रहा है, जिसका समापन दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर होगा. जैसे ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का समापन होगा, वैसे ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा. कल सुबह तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा इस समय तैतिल करण चल रहा है, जो द्वादशी तिथि तक रहेगा. द्वादशी तिथि के समाप्त होते ही गर करण का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के शुभ योग
आज दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है. आज सुबह 1 बजकर 47 मिनट तक ब्रह्म योग है, जिसके बाद इन्द्र योग का आरंभ हो जाएगा. आज दिनभर इन्द्र योग ही रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.