Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 February 2026: आज महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय, योग, करण और नक्षत्र
Aaj Ka Panchang: आज 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व है. इसके साथ ही मासिक शिवरात्रि है. रविवार के दिन महाशिवरात्रि के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में पंचांग के जरिए जानते हैं.
Aaj Ka Panchang 15 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 फरवरी 2026 को सूर्य देव को समर्पित रविवार का दिन है. रविवार के दिन महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है. इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना होती है और शिवालय में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. आप महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव जी की पूजा करके मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. चलिए अब जानते हैं 15 फरवरी 2026, रविवार के पंचांग के बारे में.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – त्रयोदशी माह – फाल्गुन पक्ष – कृष्ण पक्ष करण – वणिज, विष्टि और शकुनि नक्षत्र – उत्तराषाढा और श्रवण योग – व्यतीपात और वरीयान् दिन – रविवार दिशाशूल – पश्चिम
नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्र ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे और मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कुंभ में विराजमान रहेंगे, गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ग्रह गोचर की बात करें तो बुध और मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
हिंदी न्यूज़ज्योतिषAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 February 2026: आज महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय, योग, करण और नक्षत्र