Aaj ka Panchang: आज दोपहर में करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, आडल योग का भी मंडराया खतरा; पढ़ें 14 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2025, वार मंगलवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी. साथ ही करीब एक घंटे तक राहुकाल रहेगा. इसके अलावा अशुभ आडल योग का खतरा भी मंडरा रहा है. आइए अब जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और करण आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 14 October 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 14 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजकर 9 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहने वाली है, जिसके बाद देर रात तक नवमी तिथि रहेगी. इसके अलावा आज दोपहर में राहुकाल और आधे से ज्यादा दिन आडल योग रहेगा. शास्त्रों में राहुकाल और आडल योग को अशुभ माना गया है, जिस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए. आइए अब जानते हैं 14 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 54 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र के समाप्त होते ही पुष्य नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. करण की बात करें तो इस समय कौलव चल रहा है, जिसका समापन सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर होगा. आज जैसे ही कौलव करण का समापन होगा, वैसे ही तैतिल करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा.

विज्ञापन

आज के शुभ योग

आज प्रात: काल 4 बजकर 11 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, जिसके समाप्त होते ही साध्य योग का आरंभ होगा. साध्य योग आज देर रात तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06:36
  • चन्द्रास्त- सुबह 12:57 (15 अक्टूबर 2025)
  • सूर्यास्त- शाम 06:15
  • चन्द्रोदय- दोपहर 01:58

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह- मीन राशि में
  • राहु ग्रह- कुंभ राशि में
  • केतु ग्रह- सिंह राशि में
  • चंद्र देव- मिथुन राशि और कर्क राशि (संचार)
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह- मिथुन राशि में
  • मंगल देव और बुध देव- तुला राशि में
  • सूर्य देव और शुक्र देव- कन्या राशि में

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 14 अक्टूबर को 2 राशियों की लव लाइफ की परेशानियां होंगी खत्म, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ