Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 July 2026: आज है आषाढ़ अमावस्या, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ समय, योग, नक्षत्र और करण

Aaj Ka Panchang: आज 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह की अमावस्या है. आषाढ़ अमावस्या पर दिन भर के शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. चलिए पंचांग से जानें 14 जुलाई 2026 के योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

Panchang.jpg_fd08f7

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 14 July 2026: आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. अमावस्या का समापन दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद शुक्ल पक्ष का आरंभ होगा. अमावस्या का दिन पवित्र नदी में स्नान करने, दान-पुण्य करने और पितरों के तर्पण के लिए खास होता है. आज आषाढ़ अमावस्या पर आडल योग प्रभावी रहने वाला है और उत्तर रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

योग, नक्षत्र और करण

अमावस्या पर रात को 12 बजकर 9 मिनट (15 जुलाई) तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा. इसके अलावा योग की बात करें, तो व्याघात योग दोपहर को 11 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद हर्षण योग शुरू हो जाएगा. शाम को 3 बजकर 12 मिनट तक नाग करण रहेगा. इसके बाद रात को 1 बजकर 29 मिनट (15 जुलाई) तक किंस्तुघ्न करण रहेगा. इसके बाद बव करण रहने वाला है. इस प्रकार से दिनभर योग, नक्षत्र और करण रहने वाला है.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:33
सूर्यास्त – शाम 07:21
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं होगा
चन्द्रास्त – शाम 07:32

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आषाढ़ अमावस्या के दिन 14 जुलाई 2026 को नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह वक्री अवस्था में कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ