---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 14 August 2023: आज सर्वार्थसिद्धि योग में आएगा सावन सोमवार एवं प्रदोष का व्रत

Aaj ka Panchang, 14 August 2023: आज सोमवार को श्रावण अधिकमाह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष (त्रयोदशी) तिथि है। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.05 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.43 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.08 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang) […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 14 August 2023: आज सोमवार को श्रावण अधिकमाह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष (त्रयोदशी) तिथि है। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.05 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.43 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 6.08 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बांसुरी का यह छोटा सा उपाय दूर करेगा हर मुश्किल, ऐसे करें प्रयोग

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.52 बजे से 1.44 बजे तक एवं 3.30 बजे से 4.23 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.30 बजे से 4.23 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.27 बजे से 9.20 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.13 बजे से 11.06 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.59 बजे से 12.52 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.28 बजे से 9.07 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.58 बजे से 7.36 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.14 बजे से 10.53 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.27 बजे से 7.05 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11.07 बजे से 5.58 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.43 बजे से 3.35 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8.27 बजे से 10.14 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola