Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 February 2026: विजया एकादशी पर भीष्म द्वादशी और कुंभ संक्रांति का संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 13 फरवरी 2026, वार शुक्रवार को विजया एकादशी है. साथ ही भीष्म द्वादशी और कुंभ संक्रांति का संयोग बन रहा है. चलिए अब पंचांग के जरिए जानते हैं 13 फरवरी 2026 को किस समय देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही आपको शुक्रवार को बनने वाले योग, करण, संवात और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में पता चलेगा.

Aaj Ka Panchang 13 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 13 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 फरवरी 2026 को भगवान विष्णु को समर्पित विजया एकादशी है. साथ ही महाभारत के महान योद्धा पितामह भीष्म को समर्पित भीष्म द्वादशी और सूर्य देव को समर्पित कुंभ संक्रांति है. ऐसे में इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ आप सूर्य देव और विष्णु जी की पूजा भी कर सकते हैं. चलिए अब जानते हैं 13 फरवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

13 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से हुई है, जो दोपहर 02:26 मिनट तक रहने वाली है. इसके बाद दिन के अंत तक द्वादशी तिथि रहेगी.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 10 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 53 मिनट पर (14 फरवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

बुधवार के दिन की शुरुआत मूल नक्षत्र से हुई है, जो दोपहर 04:12 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है.

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मकर राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: धनु राशि में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.

योग

13 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत वज्र योग से हुई है, जो सुबह 03:23 मिनट तक था. इसके बाद दिन के समापन तक सिद्धि योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह करीब 7 बजे विडाल योग का आरंभ भी हुआ है, जो दोपहर 04:12 मिनट तक रहने वाला है.

विज्ञापन

13 फरवरी 2026 का शुभ समय

13 February 2026 Ka Shubh Muhurat

13 फरवरी 2026 का अशुभ समय

13 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बालव रहेगा, जिसका समापन दोपहर 02:26 मिनट पर होगा. बालव करण के बाद कौलव करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन (14 फरवरी 2025) की सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ