Kal Ka Panchang, 11 July 2026: कल योगिनी एकादशी का पारण कब करें? 11 जुलाई के पंचांग से जानें शुभ समय, तिथि और राहुकाल

Kal Ka Panchang, 11 July 2026: 11 जुलाई 2026, शनिवार को योगिनी एकादशी का पारण किया जाएगा. पंचांग से जानें पारण का सही समय, शुभ मुहूर्त, तिथि, योग, नक्षत्र और राहुकाल. साथ ही देखें दिनभर के शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी.

11-july-ka-panchang

Kal Ka Panchang 11 July 2026: कल शनिवार 11 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग है. इसी दिन योगिनी एकादशी का पारण और कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी भी है. अगर आपने योगिनी एकादशी का व्रत रखा है, तो पारण सही मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है, इसलिए पहले से शुभ समय जरूर जान लें. इस दिन त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे कई शुभ योग भी बन रहे हैं. साथ ही कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का वृद्धि योग के साथ संयोग रहेगा, जिसे ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है. यदि 11 जुलाई के ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो चंद्रमा कृत्तिका और रोहिणी, जबकि सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. वहीं शिववास सुबह 5:22 बजे तक कैलाश पर और उसके बाद नंदी पर रहेगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा, इसलिए अगर इस दिशा में यात्रा का प्लान है तो शुभ समय देखकर निकलना बेहतर माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 जुलाई 2026 के नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर के शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी यहां विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

11 जुलाई के नक्षत्र, योग और करण

11 जुलाई को कृत्तिका नक्षत्र दोपहर से पहले 11बजकर 3 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. जहां तक योग की बात है, तो इस दिन गंड योग का असर 12 जुलाई की 12 बजकर 5 मिनट तक व्याप्त रहेगा और यह एक अशुभ योग है, लेकिन इसके वृद्धि योग की शुरुआत होगी, जो एक शुभ है. वहीं, 11 जुलाई की पंचांग में तीन करण व्याप्त रहेंगे: सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक बालव करण, इसके बाद कौलव करण 3 बजकर 45 मिनट तक और फिर तैतिल करण आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

11 जुलाई को सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:20 ए एम
सूर्यास्त – शाम 07:03 पी एम
चन्द्रोदय – रात 02:39 ए एम, जुलाई 12
चन्द्रास्त – दोपहर बाद 04:01 पी एम

विज्ञापन

अशुभ समय

कब करें योगिनी एकादशी का पारण?

योगिनी एकादशी 2026 का व्रत अगर आपने रखा है, तो इसका पारण 11 जुलाई 2026, शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 34 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट के बजे के बीच करें. सुबह हरि वासर होने की वजह से उस समय व्रत खोलना शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए पारण के लिए दोपहर का यही समय सबसे उपयुक्त माना गया है.

विज्ञापन

11 जुलाई को नवग्रहों की स्थिति

11 जुलाई को ग्रहों की चाल और नवग्रहों की स्थिति भी 10 जुलाई की तरह रहने वाली है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे और बुध ग्रह के साथ उनकी युति बनी रहेगी. मन, मस्तिष्क और माता के कारक चंद्रमा ग्रह वृषभ राशि में मौजूद रहने वाले हैं और वे मंगल ग्रह के साथ युति बनाएंगे. इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. उधर शुक्र ग्रह सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे. वहीं राहु कुंभ राशि में और शनि देव मीन राशि में गोचर करते हुए अपनी स्थिति बनाए रखेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ