हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aaj ka Panchang, 10 June 2023: आज शनिवार को पंचक में बनें ये शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 10 June 2023: आज शनिवार को दोपहर 2.01 बजे तक आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.20 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.54 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.51 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: हनुमानजी की कृपा से मिलती हैं अष्ट सिद्धियां और नव निधियां, इन्हें पा कर आप भी बन सकते हैं विश्व के सबसे अमीर आदमी

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 5.22 बजे से 7.14 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 6.18 बजे से 7.14 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.52 बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.44 बजे से 2.39 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.35 बजे से 4.31 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.04 बजे से 3.49 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.51 बजे से 10.35 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: आज ही करें ये उपाय, बिना एक रुपया खर्च, बिना तोड़फोड़ दूर होंगे सारे वास्तु दोष

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.53 बजे से 5.37 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.53 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.26 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग सुबह 5.32 बजे से 3.39 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.44 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 8.54 बजे से 10.24 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola