---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 10 July 2023: सावन के पहले सोमवार पर बनें ये शुभ मुहूर्त, शिव पूजा से पूरी होंगी सब मनोकामनाएं

Aaj ka Panchang, 10 July 2023: आज सोमवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी सायं 6.43 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। आज सावन अथवा श्रावण माह का प्रथम सोमवार भी है। इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाएगी। […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 10 July 2023: आज सोमवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी सायं 6.43 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। आज सावन अथवा श्रावण माह का प्रथम सोमवार भी है। इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाएगी। सूर्योदय सुबह 5.40 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.24 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.48 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं शिवजी के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.53 बजे से 1.49 बजे तक एवं 3.40 बजे से 4.35 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.40 बजे से 4.35 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.16 बजे से 9.12 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.07 बजे से 11.03 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.58 बजे से 12.53 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.14 बजे से 8.58 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सावन में ऐसे करें शिव की पूजा तो बनेगा महाराजयोग, जो चाहेंगे, पा लेंगे

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.40 बजे से 7.23 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.06 बजे से 10.49 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.41 बजे से रात्रि 7.24 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.50 बजे से 3.44 बजे तक विजय मुहूर्त एवं दोपहर 12.05 बजे से 1.00 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। अमृत काल दोपहर 4.38 बजे से 6.12 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 10, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola