हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 अगस्त 2026: आज अगस्त के पहले दिन रहेगा भद्रा का साया, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang: आज 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को भद्रा योग और राहुकाल रहने वाला है. पंचांग के अनुसार, अगस्त का पहला दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक पंचांग से जान सकते हैं. चलिए पंचांग से जानें 1 अगस्त 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है. इसका समापन रात को 11 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा. इसके अलावा आज भद्रा का साया रहेगा. भद्रा सुबह 10 बजकर 52 मिनट से लेकर रात को 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. आज का दिशाशूल पूर्व रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 अगस्त 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

योग, नक्षत्र और करण

शोभन योग रात को 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. शोभन योग के बाद अतिगण्ड योग का आरंभ होगा. शतभिषा नक्षत्र रात को 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. इसके अलावा वणिज करण सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहने वाला है. वणिज करण के बाद विष्टि करण आरंभ होगा. विष्टि करण रात को 11 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा और इसके बाद बव करण आरंभ होगा. इस समय चोर पंचक चल रहे हैं. यह पंचक 31 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए शुक्र, इन 4 राशियों का बढ़ेगा तनाव, परेशान करेगी फिजूलखर्ची

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:42
सूर्यास्त – शाम 07:12
चन्द्रोदय – रात 08:55
चन्द्रास्त – सुबह 07:56

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज शनिवार के दिन शुक्र ग्रह का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन दक्षिण दिशा की ओर होगा. इसके साथ ही शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र ग्रह सिंह राशि से कन्या में गोचर करेंगे. नवग्रहों की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल ग्रह वृषभ, बुध ग्रह मिथुन और गुरु ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं. शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. राहु ग्रह कुंभ और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Ketu Gochar 2026: दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन 4 राशियों देंगे भरपूर लाभ, किस्मत रहेगी मेहरबान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola