Ketu Gochar 2026: दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन 4 राशियों देंगे भरपूर लाभ, किस्मत रहेगी मेहरबान
Ketu Gochar 2026: केतु ग्रह इस समय सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं. 5 दिसंबर 2026 तक केतु इसी स्थिति में रहने वाले हैं. मघा नक्षत्र में केतु की स्थिति से कई राशियों को लाभ हो सकता है.

Ketu Gochar 2026: केतु ग्रह का मघा नक्षत्र में होना 4 राशियों के लिए आर्थिक लाभ देगा. दिसंबर तक इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में तरक्की के योग बनेंगे.
केतु ग्रह का प्रभाव
2 / 6वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह के आध्यात्मिकता, वैराग्य और मोक्ष का कारक ग्रह माना जाता है. केतु के प्रभाव से जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं. केतु का मघा नक्षत्र में होना मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए अच्छा रहेगा.
मेष राशि
3 / 6केतु ग्रह की स्थिति से मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. करियर में तरक्की और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. पुराने विवाद से राहत मिल सकती है. ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर गए शुक्र, इन 4 राशियों का बढ़ेगा तनाव, परेशान करेगी फिजूलखर्ची
कर्क राशि
4 / 6कर्क राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सफलता के योग बनेंगे. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. ये भी पढ़ें - Numerology: सावन का महीना इन 4 मूलांक के लोगों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे सफलता और तरक्की के योग
सिंह राशि
5 / 6सिंह राशि वालों के लिए केतु ग्रह की स्थिति शुभ रहेगी. इन लोगों को कामकाज में सफलता मिलेगी. उच्च पद की प्राप्ति होगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपको पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा.
वृश्चिक राशि
6 / 6वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु ग्रह की स्थिति लाभकारी रहेगी. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद रहेगी. निवेश करने से लाभ हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.