Aaj ka Panchang 05 August 2025: साल 2025 में आज यानी 05 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी और सावन माह के आखिरी मंगला गौरी व्रत का महासंयोग बन रहा है। ये दोनों ही महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 01:12 मिनट तक श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ हो रहा है।
नक्षत्र की बात करें तो मंगलवार को सुबह 11:22 मिनट तक ज्येष्ठा है, जिसके बाद रात तक मूल रहेगा। इस बीच दोपहर 01:12 मिनट तक विष्टि रहेगा, जिसके उपरांत रात तक बव करण के रहने की संभावना है। योग की बात करें तो सुबह 07:24 मिनट तक इन्द्र है, जिसके बाद रात तक वैधृति योग रहेगा।
- समर्पित: हनुमान जी (मंगलवार)
- शक सम्वत: 1947, विश्वावसु
- विक्रम सम्वत: 2082, कालयुक्त
- गुजराती सम्वत: 2081 नल
- चंद्रमास- श्रावण (पूर्णिमान्त और अमांत)
- व्रत-त्योहार: पुत्रदा एकादशी, मंगला गौरी व्रत (चतुर्थ) और दामोदर द्वादशी
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त तक
आज 05 अगस्त को प्रात: काल 05 बजकर 45 मिनट पर सूर्योदय और शाम 07 बजकर 09 मिनट पर सूर्यास्त होगा। जबकि चंद्रोदय शाम में 04 बजकर 19 मिनट के आसपास हो सकता है। हालांकि मंगलवार को चंद्रास्त होने की संभावना नहीं है। दरअसल, 06 अगस्त 2025 को प्रात: काल 02 बजकर 33 मिनट पर चंद्रास्त हो सकता है।
नवग्रहों की स्थिति
आज 05 अगस्त 2025 को सावन माह के आखिरी मंगला गौरी व्रत पर सूर्य ग्रह और बुध ग्रह कर्क राशि में रहेंगे। चंद्र देव की बात करें तो वो सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिसके बाद धनु राशि में गोचर होगा।
मंगलवार को शनि देव मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि और केतु ग्रह के सिंह राशि में रहने की संभावना है। बता दें कि आज पूरे दिन गुरु ग्रह और शुक्र ग्रह मिथुन राशि में ही रहेंगे। इस वक्त इन दोनों ग्रह का राशि गोचर होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: उत्तराखंड, हिमाचल और नेपाल में सावन की तिथियों में अंतर क्यों? 15 अगस्त को होगा समापन
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: चंद्र की कृपा से 5 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्रेम, दूर होंगी गलतफहमियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
20 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines