News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 05 August 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से सावन के आखिरी मंगला गौरी व्रत के दिन का खास महत्व है। 05 अगस्त 2025 यानी मंगलवार को दोपहर 01:12 मिनट तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही चंद्र का नक्षत्र गोचर होगा और ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, इन्द्र योग, वैधृति योग, विष्टि करण, बव करण, बालव करण का संयोग बनेगा। आइए अब जानते हैं 05 अगस्त 2025 के लव राशिफल के बारे में।
विवाहित जातक अपने प्रेम जीवन में पारदर्शिता लाने का प्रयास करें और छोटे-छोटे पलों को इंजॉय करें। सिंगल जातक करियर पर ध्यान देंगे और खुद के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।
छोटी-मोटी समस्याओं के कारण विवाहित जातकों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाएगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी के साथ किसी शांत जगह पर जाएंगे और दिल की बातें साझा करेंगे।
विवाहित जातक अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें। अन्यथा वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। जबकि मिथुन राशि के सिंगल जातकों को अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि जीवनसाथी से मुलाकात होने की कोई संभावना नहीं है।
विवाहित जातक अपने काम से आराम लेकर शाम में कुछ समय जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। यदि आप सिंगल हो, तो ये दिन आपके हित में रहेगा क्योंकि आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
विवाहित जातकों का शाम का ज्यादातर समय जीवनसाथी के साथ गुजरेगा। अविवाहित लोगों के लिए चंद्र कृपा से शादी का रिश्ता आ सकता है। लेकिन इस वक्त आपके लिए शादी करना सही नहीं रहेगा।
विवाहित जातकों को उनका साथी कोई अच्छी खबर सुना सकता है। उम्मीद है कि ये दिन आपके हित में रहेगा। सिंगल जातक किसी दोस्त संग यात्रा पर जा सकते हैं।
घरेलू परेशानियां विवाहित जातकों के तनाव का कारण बन सकती हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी किसी दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकता है, जिस कारण आपको तनाव होगा।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: उत्तराखंड, हिमाचल और नेपाल में सावन की तिथियों में अंतर क्यों? 15 अगस्त को होगा समापन
विवाहित जातकों का किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। कमजोरी महसूस होगी और दिन खत्म होने से पहले घर में क्लेश भी होगा। जबकि लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी और पुराने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे और खुशी-खुशी दिन व्यतीत करेंगे।
विवाहित जातक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण मन व दिमाग को एकाग्र करने में परेशानी होगी। इस कारण आपका अपने प्रेमी से झगड़ा भी हो सकता है।
विवाहित जातक अपनी पत्नी/पति के साथ झगड़ा न करें और न ही उन पर शक करें। अन्यथा बेकार की बातें आपके रिश्ते को खोखला कर सकती हैं। सिंगल जातक दोस्तों के साथ बाहर जाने की जगह घर पर खुद के साथ वक्त बिताएं।
नफरत की आग विवाहित जातकों के रिश्ते को खराब कर सकती है। यदि आपको अपने साथी की कोई आदत अच्छी नहीं लगती है तो उनसे सीधे-सीधे बात करें और रिश्ते में गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें।
शादीशुदा जातकों के रिश्ते में रोमांस और प्यार की भावना बढ़ेगी। सिंगल मीन राशि के जातक किसी पुराने मित्र से मिलने का प्लान बनाएंगे और खुशी-खुशी उनके साथ वक्त बिताएंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: शुरू हुआ इन 3 राशियों का गोल्डन पीरियड, आज सावन के अंतिम सोमवार पर चंद्र ने किया नक्षत्र गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।