Hanuman Jayanti: पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। हालांकि कई अन्य मान्यताओं के अनुसार इसे कार्तिक मास की चतुर्दशी (अथवा छोटी दीवाली) पर भी मनाया जाता है। हालांकि बहुत से भक्त दोनों ही दिन बजरंग बली की पूजा-अर्चना करते हैं।
इस वर्ष कब है हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti Date)
पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा 6 अप्रैल 2023, गुरुवार को आ रही है। चैत्र माह की पूर्णिमा 5 अप्रैल 2023 को सुबह 9.19 बजे आरंभ होगी जबकि इसका समापन 6 अप्रैल 2023 को सुबह 10.04 बज होगा। उदय होते सूर्य की मान्यता के कारण हनुमान जयंती 6 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: आप भी करें हनुमानचालिसा का यह उपाय, बजरंग बली सुनेंगे आपकी हर अर्जी
हनुमान जयंती पर ऐसे करें हनुमानजी की पूजा (Hanuman Puja vidhi)
इस दिन बजरंग बली की पूजा की जाती है। बहुत से श्रद्धालु इस दिन हनुमानजी के अलग-अलग मंत्रों को भी सिद्ध करने का प्रयास करते हैं। कई लोग तंत्र-मंत्र का भी आश्रय लेते हैं। हालांकि इन सभी में छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए आपको साधारण तरीके से ही पूजा करनी चाहिए ताकि आप अपने उद्देश्य तक पहुंच सकें।
मारुतिनंदन की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेशजी की पूजा करें। इसके बाद भगवान श्रीराम और मां सीता का ध्यान कर उनसे आशीर्वाद लें। तत्पश्चात् हनुमानजी की पूजा करें। देसी घी का दीपक जलाएं। उन्हें लाल रंग के पुष्प, फल, अगरबत्ती आदि अर्पित करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर हनुमानचालिसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
यह भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
यदि आपके मन में कोई विशेष कामना हो, जिसे आप पूरा करना चाहते हैं तो अनुष्ठान भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 108 बार हनुमानचालिसा या बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही आप 108 बार राम रक्षा स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं। इससे आपके जीवन पर आने वाले सभी संकट दूर होंगे और आप हर तरह से तरक्की करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines