Zodiac Signs: 21 जनवरी को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी सफलता और खुलेंगे तरक्की के दरवाजे!

Zodiac Sign: 21 जनवरी का दिन 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है। कामकाज में सफलता से लेकर हर मुकाम को हासिल करने के लिए तरक्की के दरवाजे खुलने वाले हैं। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं जिनकी किस्मत चमकने वाली है।

Zodiac Signs On January 26 luck of these 5 zodiac signs will shine they will get success and doors of progress will open

26 जनवरी को भाग्यशाली राशियां

Zodiac Signs: दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां जान सकती हैं कि उनके लिए आज का दिन, कल का दिन या आने वाले दिन कैसे रहेंगे। ज्योतिष आचार्य आरती पांडेय ने 21 जनवरी, मंगलवार के दिन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 12 राशियों में से कौन सी वो 5 राशियां हैं जिनके लिए 21 जनवरी 2025 का दिन भाग्योदय वाला रहेगा? करियर, व्यापार, नौकरी, सेहत से लेकर पारिवारिक तौर पर कैसे लाभ हो सकता है? किस्मत के दरवाजे किन 5 राशियों के लिए खुलेंगे? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

Taurus

विज्ञापन

वृषभ राशि के लोगों के 21 जनवरी का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में उन्नति और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। काफी समय से जिस बात को लेकर परेशान हैं वो समस्या हल होगी और नए काम में सफलता पाने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि

Virgo

विज्ञापन

कन्या राशि के लिए भी 21 जनवरी का दिन उत्तम रहेगा। धन वृद्धि के नए योग बनेंगे। तरक्की हासिल करने के नए अवसर मिलेंगे, जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आत्मविश्वास पहले ज्यादा बढ़ेगा। तनाव मुक्त रहेंगे। सही समय जॉब छोड़ने से आय वृद्धि और प्रमोशन का लाभ भी मिल सकेगा।

वृश्चिक राशि

scorpio

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए 21 जनवरी का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। बार-बार जिस कार्य को नहीं कर पा रहे थे, वो पूरा हो सकेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है। आय वृद्धि के योग भी है। धन बढ़ सकता है। मन पसंदीदा करने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से चल रही कोशिश पूरी होगी।

कुंभ राशि

Aquarius

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। रुके कार्य पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से जिस जगह जाने का सोच रहे हैं तो वहां जाने का प्लान बन सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। मनचाही नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि

Pisces

विज्ञापन

आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। बिना वजह के तनाव से दूर रहेंगे। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। तरक्की पाने के अवसर मिलेंगे। बिजनेस बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ