2023 Rashifal and Vastu Tips : नया वर्ष 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी लोगों के मन में अपना भविष्य जानने की उत्सुकता है। बहुत से लोग यह भी जानना चाहते हैं कि किस तरह आने वाले वर्ष को भाग्यशाली बनाएं। यहां पर आप ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानेंगे। ये उपाय करने में आसान है और पूरे साल आपके लिए लकी साबित होंगे। इन उपायों को आप चाहें तो अभी कर सकते हैं और इनका फायदा अगले साल (Rashifal 2023) भी मिलता रहेगा। जानिए इन उपायों के बारे में
घर में लाएं बांस का पौधा
बांस के पौधे को हिंदू धर्म में अत्यधिक पवित्र माना गया है। यही कारण है कि शास्त्रों में इसे जलाने का स्पष्ट निषेध किया गया है। आप जल्दी ही कोई शुभ मुहूर्त देख कर बांस का पौधा अपने घर में ले आएं। घर में इसे ऐसे स्थान पर रखें, जहां इस पर सबकी नजर पड़े। इतना सा उपाय करना आपके लिए सौभाग्यशाली सिद्ध होगा। जब तक यह पौधा आपके घर में फलता-फूलता रहेगा, आपकी किस्मत का सितारा चमकता रहेगा।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है
घर के बीच में टांके क्रिस्टल बॉल (Vastu Tips & Crystal Ball)
क्रिस्टल बॉल को सौभाग्य लाने वाला माना गया है। यह पॉजिटिव एनर्जी को रेडिएट करती है। आप इसे बाजार से खरीद कर ले आएं और दो दिन सूर्य की तेज धूप में रखें। रात को अंधेरे में इसे हटा दें। लगातार दो दिन तक धूप दिखाने के बाद इसे घर के सेंटर प्लेस पर टांक दें। ऐसा करने से यह बॉल पूरे घऱ में पॉजिटिव एनर्जी और बाइब्रेशन्स फैलाने लगती है। इससे घर का माहौल अच्छा बनता है और घर में शांति आती है।
यह भी पढ़ेंः Lal Kitab Ke Totke: वर्ष 2023 में करें लाल किताब के ये 4 उपाय, पूरा साल धमाकेदार बीतेगा
घर की बालकनी में लगाएं तुलसी और सुंदर फूलों वाले पौधे
वास्तु में तुलसी के पौधे और फूलों के पौधे को अत्यधिक महत्व दिया गया है। मान्यता है कि ये पौधे घर की नेगेटिव एनर्जी को समाप्त कर वहां अच्छा माहौल बनाते हैं। अतः आप भी अपने घर की बालकनी या मेन गेट के पास तुलसी के पौधे और कुछ सुंदर फूलों वाले पौधे लगा लें। ऐसा करने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और वास्तु की शर्तें भी पूरी होंगी। वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार इस एक उपाय से ही आपके घर में पैसा आने लगेगा। जब भी कोई पौधा मर जाए तो उसे हटा कर उसकी जगह दूसरा पौधा लगा दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines